Karnataka Horror: गर्लफ्रेंड से मिलने बुर्का पहनकर पहुंचा था, इसके बाद जो हुआ वो जिंदगीभर नहीं भूलेगा

Published : Mar 02, 2026, 07:59 PM IST
Karnataka Horror: गर्लफ्रेंड से मिलने बुर्का पहनकर पहुंचा था, इसके बाद जो हुआ वो जिंदगीभर नहीं भूलेगा

सार

कर्नाटक के शिवमोग्गा में प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर गए लड़के को बच्चा चोर समझ लिया गया। स्थानीय लोगों ने उसे खंभे से बांधकर पीटा। पुलिस ने उसे भीड़ से बचाया और गलतफहमी को दूर किया।

शिवमोग्गा: कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के सागर कस्बे में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बुर्का पहनकर जाना एक लड़के को बहुत महंगा पड़ गया। लोगों ने उसे बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और खंभे से बांधकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। यह घटना सागर कस्बे के जन्नत नगर की है।

क्या है पूरा मामला?

सागर तालुक के त्यागार्ती गांव का रहने वाला एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से मिलना चाहता था। पहचान छिपाने के लिए उसने बुर्का पहना और सागर के जन्नत नगर पहुंच गया। लेकिन उसका पहनावा और अजीब हरकतें वहां खेल रहे बच्चों की नजर में आ गईं। इलाके में बच्चा चोरी की अफवाहें पहले से फैली हुई थीं, जिससे बच्चे डरे हुए थे। उन्होंने बुर्का पहने लड़के को देखा तो बच्चा चोर समझकर शोर मचाना शुरू कर दिया।

खंभे से बांधकर की पिटाई

बच्चों का शोर सुनकर आस-पास के लोग फौरन मौके पर जमा हो गए। उन्होंने लड़के को पकड़ लिया और एक खंभे से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। इस घटना की वजह से इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया और भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामे की खबर मिलते ही सागर टाउन पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़के को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

पुलिस की पूछताछ में पूरी सच्चाई सामने आई। लड़के ने बताया कि वो बच्चा चोर नहीं है, बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। किसी को शक न हो, इसलिए उसने बुर्का पहना था।

पुलिस ने की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी शक के आधार पर कानून को अपने हाथ में न लें। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या घटना नजर आती है तो फौरन पुलिस को सूचना दें। गलतफहमी की वजह से हुई इस घटना में गर्लफ्रेंड से मिलने गए लड़के की अच्छी-खासी पिटाई हो गई।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

CM Mohan Yadav Barwani Visit: डॉ. मोहन यादव ने नागलवाड़ी में लखपति दीदी, खिलाड़ियों और किसानों से किया संवाद
khamenei की मौत के तीसरे दिन श्रीनगर से आईं 5 डरावनी तस्वीरें, खौफ में बोर्ड परीक्षा तक पोस्टपोन