नकली TTE बनकर आधे घंटे में कमाए 1200 रुपये! लड़के के वीडियो पर मचा बवाल

Published : Jun 12, 2026, 10:21 AM IST
नकली TTE बनकर आधे घंटे में कमाए 1200 रुपये! लड़के के वीडियो पर मचा बवाल

सार

पटना जंक्शन पर एक लड़के ने नकली TTE बनकर 30 मिनट में ₹1200 वसूले। इसका वीडियो वायरल होने से रेलवे सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं और कार्रवाई की मांग हो रही है।

कली TTE बनकर एक लड़के ने ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहे यात्रियों से आधे घंटे के अंदर 1200 रुपये वसूल लिए। लड़के ने खुद इसका वीडियो बनाया, जो अब वायरल हो गया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर ट्रेन यात्रा की सुरक्षा को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई है। यह घटना बिहार के पटना जंक्शन की है, जहां शिवम गुप्ता नाम के एक लड़के ने नकली टिकट चेकर बनकर बिना टिकट वाले यात्रियों से 'जुर्माना' वसूला। TTE की तरह सफेद शर्ट, काला कोट और पैंट पहने शिवम ने वीडियो में खुद बताया कि उसने यह सब कैसे किया।

'यह मजाक नहीं, सुरक्षा में बड़ी चूक'

'झारखंड रेल यूजर्स' नाम के एक एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल से यह वीडियो शेयर किया गया, जिसके बाद यह वायरल हो गया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "शिवम गुप्ता नाम का एक लड़का पटना जंक्शन पर TTE की ड्रेस पहनकर यात्रियों के टिकट चेक कर रहा है।" पोस्ट में आगे कहा गया कि यह कोई मजाक नहीं, बल्कि पब्लिक सेफ्टी से जुड़ा एक गंभीर मामला है। इस तरह के स्टंट यात्रियों को गुमराह करते हैं और रेलवे की विश्वसनीयता को कम करते हैं। यही नहीं, भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशनों पर इससे बड़े हादसे भी हो सकते हैं। पोस्ट में इस मामले की जांच करने और भविष्य में ऐसी हरकतें रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई करने की मांग की गई।

 

 

'आधा घंटा और 1,200 रुपये!'

वीडियो की शुरुआत में शिवम गुप्ता कहता है कि चलो देखते हैं कि एक नकली TTE बनकर कितना कमाया जा सकता है। इसके बाद वह एक असली टिकट एग्जामिनर (TTE) के पास से गुजरता है और ध्यान से देखता है कि वह क्या कर रहे हैं। इस दौरान रेलवे पुलिस के जवान भी वहां से गुजरते हुए दिखाई देते हैं। शिवम प्लेटफॉर्म और ओवरब्रिज पर खड़े लोगों के पास जाकर उनसे टिकट मांगता है। जिनके पास टिकट नहीं होता, वे 100 और 200 रुपये देकर वहां से निकल जाते हैं। कुछ लोग उसे देखकर भागते हुए भी नजर आते हैं। शिवम ने दावा किया कि उसने बिना टिकट वालों से 500-500 रुपये भी वसूले। आखिर में, रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर उसने दावा किया कि वह सिर्फ आधे घंटे में 1200 रुपये कमाने में कामयाब रहा।

वीडियो वायरल होने के बाद शिवम गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि क्या यह वीडियो रेलवे की इजाजत से शूट किया गया था? कई यूजर्स ने लिखा कि वायरल स्टंट के लिए रेलवे का गलत इस्तेमाल करने वाले इस लड़के के खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

15 साल की लड़ाई-टूटी शादी, छिन गई नौकरी, अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने पायलट को लौटाया उसका सम्मान
अमेरिका में घरों पर पानी की टंकी क्यों नहीं होती? वजह जानकर चौंक जाएंगे