MP की सबसे दुखद खबर : बचपन के चार दोस्तों की एक साथ मौत, पूरे गांव में पसरा मातम

Published : Mar 22, 2026, 05:42 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर।

सार

MP Road Accident : मध्य प्रदेश के मंडला में ऐसा भयानक हादसा हुआ कि बचपन के चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। वह मस्ती करते हुए जा रहे थे, लेकिन एक ऐसा झटका लगा कि उनकी सांसे ही टूट गईं और दुनिया को अलविदा कह दिया।

मध्य प्रदेश में मंडला जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। जहां बीजाडांडी थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। दुखद बात यह है कि चारों आपस में दोस्त थे। जो एक बाइक पर सवार होकर नदी पर बने पुल को क्रास कर रहे थे। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि उनकी बाइक नियंत्रण खोते हुए नदी में जा गिरी।  इस घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।

एक ही झटके में चारों यारों की मौत

दरअसल, यह दुखद घटना जिले के भैंसवाही गांव के पास हुई। जहां चारों की बाइक सड़क के गड्ढे में फंसने से बहक गई और उसका संतुलन बिगड़ गया। फिर बाइक सवार चारों युवक पुल से नीचे गिर गए। वहीं खबर लगते ही मौके पर आसपास के लोग और पुलिसकर्मी मौके पहुंचे। तुरंत बिना देरी किए बचाव कार्य शुरू किया। किसी तरह चारों को बरामद किया और आनन-फानन में उनको पास के अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने चारों को मृतक घोषित कर दिया है। एसडीओपी पीएसबालरे ने घटना की पुष्टि की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

चारों बचपन के दोस्त थे…एक साथ छोड़ गए दुनिया

बता दें कि चारों युवक बचपन के दोस्त थे, अक्सर जहां भी जाते तो साथ ही जाते थे। लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि वह दुनिया को एक साथ इस तरह अलविदा कहकर जाएंगे। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर यह क्या हो गया। थाना प्रभारी अनीता कुड़ापे ने बताया कि चारों की पहचान रामतिला निवासी प्रमोद कुमार नरेती (24), बस्तरी निवासी संतलाल उइके (23) और कुटरई निवासी शिवम यादव (25) तथा गंगाराम (22) के रूप में हुई है।  मामले की जांच कर रहीं थाना प्रभारी अनीता कुड़ापे ने बताया कि शुरुआती जांच में खराब सड़क और गड्ढों को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। लेकिन इसके बाद भी हादसे के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Gurugram Shocker: ‘नीचे आओ, बात करनी है’ और कुछ देर बाद नर्स की मौत, मिला ऐसा सुराग कि...
दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े तार? पाकिस्तान भेजी जा रही थी जानकारी! UP में जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश