KFC की खुली पोल, इतने गंदे तरीके से बन रहा था फूड, अंदर का सच जान आप भी नहीं करेंगे ऑनलाइन ऑर्डर

Published : Aug 16, 2026, 11:31 AM IST
Mangaluru KFC Outlet

सार

कर्नाटक के मंगलुरु में एक ग्राहक ने KFC से ऑनलाइन ऑर्डर किए गए चिकन में बदबू आने की शिकायत की। इसके बाद फूड सेफ्टी अधिकारियों ने सिटी सेंटर मॉल में मौजूद KFC आउटलेट पर छापा मारा और उसको सील कर दिया।

मंगलुरु (कर्नाटक): फूड सेफ्टी अधिकारियों ने मंगलुरु के केएस राव रोड पर बने सिटी सेंटर मॉल में मौजूद KFC आउटलेट पर अचानक छापा मारा। यह कार्रवाई एक ग्राहक की शिकायत के बाद की गई। ग्राहक का आरोप था कि रेस्टोरेंट से ऑनलाइन ऑर्डर किए गए चिकन में से बदबू आ रही थी और वह खराब था।



अंदर का दृश्य देख सील किया KFC आउटलेट

इस दौरान अधिकारियों ने आउटलेट की किचन, स्टोररूम और कोल्ड स्टोरेज यूनिट्स की तलाशी ली। इसके बाद आउटलेट के गो-डाउन को सील कर दिया गया। मौके से खाने के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।
फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों के मुताबिक, लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई तय की जाएगी।



पूरे मैसूर जिले में मचा हड़कंप

फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने मैसूर शहर और जिले में भी अपनी मुहिम तेज कर दी। यहां रियो मेरिडियन होटल से 9 किलो खराब चिकन, ग्रैंड मर्क्योर होटल से 68 किलो मांस और क्यू स्टार होटल से 4 किलो मशरूम जब्त किए गए। मामले की आगे की जांच जारी है। (ANI)

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कॉकरोच, छिपकली, अब चूहा? Blinkit फ्रीजर में कथित चूहे का वीडियो, Food Safety पर सवाल
IAS Rinku Singh Rahi on Bhagat Singh: IAS रिंकू सिंह राही के बिगड़ गए बोल, क्या की विवादित टिप्पणी