
March 2026 Recap: 'भाई, ये मार्च खत्म क्यों नहीं हो रहा?'..पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बस यही एक सवाल छाया हुआ है। होली, ईद, क्रिकेट का रोमांच, फिल्मों का क्रेज और ऊपर से युद्ध का साया... इस एक महीने में इतना कुछ हो गया कि यकीन करना मुश्किल है। इंटरनेट की दुनिया में इसे 'सदी का सबसे लंबा मार्च' कहा जा रहा है। अब जबकि महीना खत्म होने में बस एक-दो दिन बचे हैं, तो आइए एक नजर डालते हैं उन बड़ी खबरों और ट्रेंड्स पर जिन्होंने मार्च 2026 में हमारा इंटरनेट डेटा और रातों की नींद दोनों उड़ा दीं।
मार्च की शुरुआत काफी डरावनी रही। फरवरी के आखिर में शुरू हुई इजराइल-अमेरिका और ईरान की जंग इस महीने और भड़क गई। इस बीच सोशल मीडिया पर एक अजीब नजारा दिखा। जंग सिर्फ सरहदों पर नहीं, बल्कि इंटरनेट पर भी लड़ी गई। दोनों तरफ से AI वीडियो और मीम्स के जरिए एक-दूसरे को ट्रोल किया गया। हालात अब भी तनावपूर्ण हैं और दुनिया की नजरें इस पर टिकी हैं।
8 मार्च 2026 का दिन कोई भारतीय नहीं भूल सकता। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से धूल चटाकर T20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। उस रात पूरा देश सोया नहीं! सोशल मीडिया पर जीत के जश्न, खिलाड़ियों के आंसू और जीत वाले मीम्स ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
19 मार्च को जब 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में आई, तो लगा जैसे पूरा इंटरनेट ही थिएटर में घुस गया हो। फिल्म ने चंद दिनों में ग्लोबल लेवल पर ₹1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म का क्रेज ऐसा है कि रिलीज के इतने दिन बाद भी लोग इसकी कहानी और गानों पर चर्चा करना बंद नहीं कर रहे हैं।
इस महीने सेलेब्रिटीज ने एक मजेदार चैलेंज शुरू किया, 'What Were You Like in the 90s?'। फिर क्या था, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पुरानी यादों का सैलाब आ गया। लोगों ने अपनी बेल-बॉटम पैंट और पुराने हेयरस्टाइल वाली तस्वीरें शेयर कीं। आज की 'जेन-जी' (Gen Z) के लिए अपने मम्मी-पापा का वो जमाना देखना काफी कूल रहा।
मार्च के अंत में एक बहुत ही प्यारा ट्रेंड वायरल हुआ। लोग कह रहे थे, 'सब कहते हैं कि तुम्हें बचाने कोई नहीं आएगा, लेकिन मेरी मां मुझे बचाने आ रही है।' इस ट्रेंड ने इंटरनेट को इमोशनल कर दिया। अपनी मां के साथ अपनी बॉन्डिंग और उनके बिना शर्त प्यार को दिखाते हुए लाखों लोगों ने दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर कीं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।