मेघालय में सियासी बहस का अलग अंदाज, सदन में पत्नी ने ही पूछ लिया मुख्यमंत्री से तीखा सवाल-WATCH

Published : Feb 27, 2026, 10:39 AM IST
मेघालय में सियासी बहस का अलग अंदाज, सदन में पत्नी ने ही पूछ लिया मुख्यमंत्री से तीखा सवाल-WATCH

सार

मेघालय विधानसभा में सीएम कॉनराड संगमा से उनकी विधायक पत्नी ने ही सवाल पूछे। उन्होंने रुकी हुई पशुपालन योजनाओं और नए कॉलेजों की प्रगति पर जवाब मांगा। सीएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शिलांग: विधानसभा में अक्सर विपक्षी विधायक ही सरकार, मंत्रियों और मुख्यमंत्री से सवाल पूछते हैं. लेकिन मेघालय विधानसभा में एक बिल्कुल अनोखा नज़ारा देखने को मिला. यहां सदन में मुख्यमंत्री (CM) की पत्नी ने ही अपने पति से सवाल पूछ लिया. जी हां, मेघालय के सीएम कॉनराड के संगमा की पत्नी मेहताब चांडी ए संगमा भी एक विधायक हैं. उन्होंने सदन में अपने पति से राज्य में रुकी हुई पशुपालन ट्रेनिंग योजना को लेकर सवाल दाग दिया. इसके जवाब में मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने भरोसा दिलाया कि इस रुकी हुई योजना को जल्द ही फिर से शुरू किया जाएगा.

गाम्बेग्रे से विधायक सीएम की पत्नी मेहताब चांडी ए संगमा ने इस दौरान 2022 में कैबिनेट द्वारा प्रस्तावित एक वेटरनरी कॉलेज, दो फिशरी कॉलेज और एक डेयरी कॉलेज की प्रगति पर भी सरकार से जवाब मांगा. उन्होंने राज्य भर के वेटरनरी ट्रेनिंग सेंटरों में कर्मचारियों की कमी का मुद्दा भी उठाया. विधानसभा में पति-पत्नी (कॉनराड के संगमा और मेहताब चांडी ए संगमा) के बीच नीतिगत मुद्दों पर हुई इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया.

सरकार की तरफ से जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन संस्थानों की योजना पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए बनाई गई है. उन्होंने कहा, "राज्य के ज्यादातर लोग पशुपालन से जुड़े हैं, इसलिए हमने इन तीन कॉलेजों को बनाने का फैसला किया क्योंकि इनकी तत्काल जरूरत है." वेटरनरी कॉलेजों में स्टाफ की कमी पर उन्होंने चिंता जताते हुए कहा, "यह निश्चित रूप से चिंता की बात है. कर्मचारियों की कमी को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. खाली पदों को भरना हमारी प्राथमिकता होगी."

विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने में हो रही देरी पर संगमा ने बताया कि जमीन की पहचान और प्रोजेक्ट के लिए कर्मचारियों की जरूरत तय करने जैसी प्रक्रियाओं में समय लगा. उन्होंने बताया कि प्रस्तावित वेटरनरी कॉलेज के लिए री-भोई जिले के किर्डेमकुलाई में लगभग 800 एकड़ जमीन की पहचान की गई है, जिस पर करीब 334 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और इसमें 19 विभाग शामिल होंगे. उन्होंने कहा, "खर्च काफी ज्यादा है, इसलिए हमें चिंता है." हालांकि, उन्होंने सदन को भरोसा दिलाया कि इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कदम उठाए जाएंगे.

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Bihar Viral Video: 40 फुट गहरे कुएं में गिरा मेमना, कमर में रस्सी बांधकर लड़के ने बचाई बेजुबान की जान
'तुम्हारे पास न्यूक्लियर बम तो हमारे पास सुसाइड बॉम्बर', तालिबान ने पाकिस्तान को दिखा दी औकात