
Microsoft Outage UpDate : माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाओं में आई एक भयंकर वैश्विक तकनीकी खराबी ने भारत समेत दुनिया भर में कोहराम मचा दिया है। पिछले 12 घंटों से अधिक समय से आउटलुक और टीम्स जैसी जरूरी सेवाएं ठप हैं, जिससे करोड़ों यूजर्स और लाखों कंपनियों का कामकाज पूरी तरह से रुक गया है। ईमेल भेजने से लेकर ऑनलाइन मीटिंग और क्लाउड पर फाइल सेव करने तक कई जरूरी सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इसका असर भारत की हवाई सेवाओं पर भी पड़ा। शुक्रवार सुबह दिल्ली से स्पाइसजेट की तीन उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि दो फ्लाइट्स में देरी हुई। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक सॉफ्टवेयर अपडेट की गड़बड़ी से दुनिया की इतनी बड़ी डिजिटल व्यवस्था कैसे प्रभावित हो गई?
माइक्रोसॉफ्ट की कई लोकप्रिय सेवाओं में एक साथ परेशानी सामने आई। इनमें शामिल हैं:
माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, एक गलत सॉफ्टवेयर अपडेट इस गड़बड़ी की वजह बना। कंपनी ने साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका से इनकार किया है। खराबी ठीक करने के लिए किए गए शुरुआती बदलाव सफल नहीं हुए। अब कंपनी दूसरे तकनीकी विकल्पों की टेस्टिंग कर रही है।
Microsoft's outage reports on November 12 reached 74 countries and territories in about an hour on Downdetector.
Microsoft says its Exchange Online incident began at 16:17 UTC. Reports to Downdetector about Outlook began climbing at about 17:25 UTC, 12:25 in New York. By 18:25, reports about five Microsoft services combined reached 19,650 a minute, against <15 a minute on an average Thursday.
Outlook reports alone peaked at more than 2,000 times their normal level.
Reports did not stay in the Americas. They jumped tenfold in the UK at 17:43, in India at 23:21 local time and in New Zealand at 06:55 local time. Between 17:00 and 18:55 UTC, nearly 3 in 10 reports came from outside the US. We count a country here once its reports reach ten times normal and at least 20 in five minutes.
Reports about Microsoft 365, Copilot, Teams and OneDrive each rose more than a hundredfold, and Azure about a hundredfold. Xbox, GitHub and LinkedIn, also Microsoft's, rose far less.
Microsoft said a portion of its infrastructure was experiencing elevated load across multiple regions. At 19:38 UTC, reports were still running at more than 11,000 a minute.
— Downdetector (@downdetector) November 12, 2026
दुनियाभर में 43 करोड़ से ज्यादा लोग Microsoft 365 ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। करीब 30 से 40 लाख कंपनियां अपने कामकाज के लिए इस प्लेटफॉर्म पर निर्भर हैं। पिछले कुछ वर्षों में 2023 से जुलाई 2025 तक माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में छह बड़ी तकनीकी गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं।
ऑस्ट्रेलियाई साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ट्रॉय हंट के मुताबिक, ऐसी खराबी का असर केवल ईमेल या मीटिंग तक सीमित नहीं रहता। ऑनलाइन खरीदारी, OTP वेरिफिकेशन, अकाउंट बनाने और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच भी बाधित हो सकती है। यही वजह है कि माइक्रोसॉफ्ट की इस तकनीकी खराबी ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि दुनिया की डिजिटल व्यवस्था कितनी हद तक कुछ बड़ी टेक कंपनियों पर निर्भर हो चुकी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।