मिर्जापुर में फिल्मी अंदाज़ में शूटआउट : देखिए कैसे 57 सेकंड में वकील को घर के सामने दी भयानक मौत

Published : Apr 11, 2026, 12:35 PM ISTUpdated : Apr 11, 2026, 12:48 PM IST
 horrific murder

सार

Senior Advocate Rajiv Singh Murder :  उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दिनदहाड़े सीनियर वकील की हत्या कर दी गई। वह मॉर्निंग वॉक के निकले थे, तभी बदमाशों ने फिल्मी अंदाज़ में शूटआउट कर दिया। 

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में कटरा कोतवाली क्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां एकदम फिल्मी स्टाइल में दिन दहाड़े एक सीनियर एडवोकेट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वकील सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने पास जाकर उनको गोली मार दी। शूट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गई। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

मिर्जापुर में दिनदहाड़े वकील की हत्या

दरअसल, यह घटनाक्रम शनिवार सुबह का बताया जा रहा है। जहां वरिष्ठ अधिवक्ता व ग्राम प्रधान राजीव सिंह उर्फ रिंकू मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। वह अपने घर के सामने टहल रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों उनके सामने पहुंचे। एक बाइक पर बैठा रहा था, जबकि दूसरा बंदूक लेकर उनके पास गया और देसी तमंचे से उनको शूट कर दिया। कुछ देर बाद ही वकील ने मौके पर दम तोड़ दिया।

गोली मारने के बाद हत्यारों से नहीं हुई बाइक स्टार्ट

बता दें कि इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि जब तक लोग मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी भाग निकले। हालांकि फायरिंग करने के बाद जो आरोपी बाइक पर बैठा था उससे गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। फिर गोली मारने वाला आरोपी ने खुद मोटरसाइकिल का स्टेरिंग संभाला और फिर उसे स्टार्ट किया। लोग उनको पकड़ने जा रहे थे, लेकिन पीछे बैठे व्यक्ति ने बंदूक तानते हुए उनको धमकी दी और वह भाग निकले।

कौन थे वकील राजीव सिह

45 साल के राजीव सिंह मूलरूप से विंध्याचल थाना के देवरी गांव के रहने वाले थे। लेकिन सालों पहले वह कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारु का पुरा में मकान बनाकर रहने लगे थे। उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह (40) की प्रधान हैं। वह गांव भी आते जाते थे। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा दो बच्चे बेटा ओम (18) और सार्थक (12) हैं।

कौन है हत्यारा और क्यों किया मर्डर

बता दें कि पुलिस ने आरोपी की पहचान राजेंद्र सोनकर के रूप में की है, जो फिलहाल फरार बताया जाता है। आरोपी भी कतवारू का पुरा यानी वकील के घर के पास किराए में रहता है। वो भी वकील है और गांव में प्रधानी का चुनाव लड़ चुका है। इससे पहले भी दोनों के बीच विवाद हो चुका है। मिर्जापुर एसपी अपर्णा रजत ने बताया कि आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया है। उसने 7 महीने पहले भी तमंचा निकालकर राजीव सिंह पर तान दिया था और मारपीट की थी।

वीडियो में देखिए फिल्मी अंदाज़ में शूटआउट

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

एक बयान और सियासत में भूचाल, Kanhaiya Kumar पर BJP का तीखा पलटवार
दिल की धड़कन से लोकेशन ट्रैक! ‘Ghost Murmur’ टेक्नोलॉजी ने ईरान में फंसे अमेरिकी पायलट को बचाया