
MLC Election 2026: महाराष्ट्र विधान परिषद के नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का सबसे मजबूत किला माने जाने वाले नागपुर में कांग्रेस के अभिजीत गोविंदराव वंजारी ने दोबारा बाजी मार ली है। लंबे दौर तक चली मतगणना के बाद वकील और शिक्षाविद वंजारी ने बीजेपी के उम्मीदवार सुधाकर कोहले को 3,271 वोटों से शिकस्त दी। यह जीत कांग्रेस और विपक्षी गठबंधन 'महा विकास अघाड़ी' (MVA) के लिए बेहद मायने रखती है। नागपुर सिर्फ आरएसएस का मुख्यालय ही नहीं, बल्कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का गृह नगर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का संसदीय क्षेत्र भी है। इतने मजबूत गढ़ में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करके वंजारी ने यह साबित कर दिया है कि स्थानीय मुद्दों पर पकड़ अब भी कायम है।
नागपुर डिवीजन ग्रेजुएट्स सीट पर मतगणना लंबी चली। आखिरकार अभिजीत वंजारी ने बीजेपी उम्मीदवार सुधाकर कोहले को पीछे छोड़ दिया। वंजारी ने कोहले को 3,271 वोटों के अंतर से हराया। 38 उम्मीदवारों के बीच चले इस चुनावी मुकाबले में मुख्य लड़ाई वंजारी और कोहले के बीच ही थी।
#WATCH | Nagpur, Maharashtra: BJP and Congress workers clashed outside Mankapur Indoor Stadium during the Nagpur Graduates' Constituency vote counting. Police intervened to control the situation. (28.10) https://t.co/OvGN6qjPza
— ANI (@ANI) October 28, 2026
#WATCH | Nagpur, Maharashtra: Congress candidate Abhijit Vanjari has taken a lead over the BJP’s Sudhakar Kohale during the counting of second-preference votes in the Graduates' MLC election.
Congress candidate Abhijit Vanjari said, "The BJP exerted all its might—all their leaders were present in Nagpur—yet the voters stood with us. Our party remained united, and the leaders and workers of the Maha Vikas Aghadi stood together as one. Numerous organizations supported me; in fact, I had mentioned in my campaign materials that 48 organizations were backing me. This victory belongs to the workers and leaders of those very organizations." (28.10)
— ANI (@ANI) October 28, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।