
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट की वजह से भारत जैसे तेल आयातक देशों को तेल और गैस की सप्लाई में भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि भले ही ये देश दूसरे समुद्री रास्तों के लिए द्विपक्षीय बातचीत करें, लेकिन 2026 तक भी तेल ट्रांसपोर्ट का पहले की तरह सामान्य हो पाना मुश्किल है।
मूडीज ने अपनी जियोपॉलिटिकल खतरों पर जारी ग्लोबल रिपोर्ट में कहा, 'भारत सबसे ज्यादा जोखिम वाले देशों में से एक है। इसकी वजह यह है कि भारत अपने कुल कच्चे तेल का लगभग 46% मिडिल ईस्ट से ही आयात करता है। इसके अलावा, रुपये की कीमत में गिरावट का भी भारत पर असर पड़ेगा।'
इससे पहले मूडीज ने अनुमान लगाया था कि तेल संकट की वजह से भारत की जीडीपी 6.8% के बजाय 6% तक गिर सकती है। यह नई रिपोर्ट इसी के बाद आई है।
मूडीज की रिपोर्ट के मुताबिक, 'हम उम्मीद करते हैं कि चीन, भारत, जापान और कोरिया जैसे बड़े तेल आयातक देश ईरान के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। हो सकता है कि लारक़ द्वीप और ओमान के समुद्री रास्ते से एक अलग तेल ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर बनाया जाए। हालांकि, 2026 में भी सप्लाई का युद्ध से पहले वाली स्थिति में लौटना मुश्किल है।'
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि अगर अगले 6 महीनों में होर्मुज जलडमरूमध्य में सुरक्षित रास्ता फिर से शुरू हो भी जाता है, तब भी तेल बाजार में सप्लाई सीमित ही रहेगी। ज्यादा मांग और कीमतों में उतार-चढ़ाव का देशों पर बड़ा असर पड़ेगा। मूडीज का अनुमान है कि इस साल ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 90 से 110 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रह सकती है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।