MP Board Result: 10th 12th टॉपर्स की बल्ले-बल्ले, सरकार लैपटॉप-स्कूटी के साथ देगी इतना कैश

Published : Apr 15, 2026, 01:38 PM IST
MPBoard 10TH 12th Result 2025 Out

सार

MP Board 10th 12th Result 2026 OUT : मध्य प्रदेश में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मौजूद रहे। राज्य सरकार ने इस साल भी मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पुरस्कार योजना जारी रखी है।

एमबी बोर्ड ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 यानी 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरार बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों का ऐलान किया। इस मौके पर एजुकेशन बोर्ड के अधिकारी और राज्य से शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहे। बता दें कि इस साल भी मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से टॉपर्स स्टूडेंट यानि मेधावी छात्रों के लिए खास इनाम दिए जाएंगे। जिसमें लैपटॉप से लेकर कैश और स्कूटी तक शामिल है।

जानिए एमपी सरकार टॉपर्स को इनाम में क्या देगी?

दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए टॉपर्स छात्रों को यह इनाम देती है। जिसमें टॉपर्स को 25,000 रुपए तक की कैश प्राइज दी जाएगी।इसके साथ ही एक लैपटॉप भी दिया जाएगा ताकि छात्र आगे की पढ़ाई में डिजिटल रूप से आगे बढ़ सकें। वहीं एमपी सरकार इन मेधावी छात्रों को मुफ्त स्कूटी और प्रशस्ति पत्र प्रदान करती है। बता दें कि यह पुरस्कार मुख्य रूप से राज्य और जिला स्तर की मेरिट सूची में आने वाले मेधावी छात्रों को दिया जाता है।

12वीं के परिणामों में बना 16 का रिकॉर्ड

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025-26 में छात्रों ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले 16 वर्षों में, इस वर्ष का 12वीं कक्षा का परिणाम अब तक का सबसे अच्छा है। यह परिणाम मध्य प्रदेश के स्वर्णिम इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ता है।

10वीं और 12वीं के रिजल्ट में एमपी के यह जिले रहे टॉप पर

बता दें कि इस बार आदिवासी जिलों अनूपपुर, अलीजारपुर और झाबुआ का परिणाम राज्य में सर्वश्रेष्ठ हैं। साथ ही, बेटियों ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। शिक्षा क्षेत्र में चल रहे सुधारों का फल मिला है, क्योंकि सरकारी स्कूलों के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके परीक्षा परिणाम निजी स्कूलों के छात्रों से बेहतर हैं।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

I-PAC लिंक? AAP सांसद अशोक मित्तल पर ED की बड़ी रेड, FEMA जांच में 10 ठिकानों पर छापे
थाईलैंड में भारतीय ने होटल स्टाफ से की बदतमीज़ी, खुद वीडियो बनाकर किया पोस्ट-मचा बवाल