
MP Board 10th 12th Result 2026 : ध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2026 की 10वीं (हाईस्कूल) परीक्षा का परिणाम का ऐलान कर दिया है। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह मौजूद रहे। बता दें कि एमपी बोर्ड में इस बार 73.42% छात्र सफल हुए हैं। यानि 7,87,733 छात्रों ने परीक्षा दी थी और 1,09,328 परीक्षार्थी पास हुए। वहीं पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी टॉपर बनी है।
बता दें कि मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड के सभी स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा मंडलकी आधिकारिक वेबसाइट (MPBSE) mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच आयोजित की थी। जिसमें कुल 8,97,061 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 7,87,733 नियमित और 1,09,328 स्वाध्यायी परीक्षार्थी थे। अब डेढ़ महीने बाद बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है।
पन्ना जिले की एक बेटी प्रतिभा सोलंकी एमपी बोर्ड टॉपर बनी है। जिसे 500 में से 499 अंक प्राप्त कर मंध्य प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। बता दे कि प्रतिभा सिंह सोलंकी पन्ना स्थित सरस्वति विद्या मंदिर की छात्रा हैं। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन से परिवार, स्कूल और जिले में खुशी का माहौल है। रिश्तेदार उनको फोन करके बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी प्रतिभा की प्रतिभ पर बधाई दी है। उन्होंने कहा पन्ने से हीरा निकला है।
इस बार फिर लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने 10वीं के परिणामों में बाजी मारी है। छात्राओं का पास प्रतिशत 77.52% रहा, वहीं अगर छात्रओं की बात करें तो 69.31% ही पास हो चुके हैं। यानि करीब 9 से 10 प्रतिशत बेटियां बेटों से आगे निकली हैं। वहीं अगर हम मेरिट लिस्ट की बात करें तो इस बार 378 विद्यार्थियों ने जगह बनाई, जिनमें 235 छात्राएं और 143 छात्र शामिल हैं। यानि टॉपर की सूची में भी बेटियां आगे निकली हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।