CM Mohan Yadav in Indore: इंदौर Grain-Ex में CM मोहन यादव बोले- 'दाल उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय दोगुनी लक्ष्य'

Published : Feb 06, 2026, 03:21 PM IST
Mohan Yadav Indore GrainEx India Exhibition

सार

इंदौर Grain-Ex प्रदर्शनी में CM मोहन यादव ने दाल उत्पादन, फूड प्रोसेसिंग और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया। तुअर से मंडी टैक्स हटाने और दलहन उत्पादन बढ़ाने की योजना पर चर्चा की। किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने और उद्योग को बढ़ावा देने की बात कही।

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर में ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन की ग्रेन-एक्स प्रदर्शनी के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे दैनिक जीवन में दालों का विशेष महत्व है। मूंग और मसूर जैसी दालों पर मुहावरे तक प्रचलित हैं। दालें प्रोटीन का प्रमुख स्रोत हैं और यह गर्व की बात है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दाल उत्पादक और उपभोक्ता देश है। शाकाहारी संस्कृति में दालों को प्रोटीन का सबसे बड़ा स्रोत माना जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश अब देश का फूड बास्केट बन चुका है और राज्य सरकार किसानों व व्यापारियों को जमीन से लेकर मशीन तक हर स्तर पर सहयोग देने के लिए तैयार है। किसान कल्याण वर्ष में सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य तय किया है। तुअर दाल से मंडी टैक्स हटाने का निर्णय लिया गया है, जिससे दाल मिल उद्योग को फायदा होगा। उड़द और मसूर पर भी राहत देने पर विचार किया जा रहा है।

किसानों को सहयोग: दलहन उत्पादन, डेयरी और फूड प्रोसेसिंग पर फोकस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने के लिए दूध उत्पादन और दलहन फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मसूर और उड़द के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द ही बोनस योजना बनाने की तैयारी है। खाद्य प्रसंस्करण (फूड प्रोसेसिंग) गतिविधियों को भी बढ़ाया जा रहा है, जिससे किसानों के साथ-साथ उद्यमियों को भी लाभ मिलेगा। इंदौर में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश देश के केंद्र में स्थित है, इसलिए यहां सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी बेहतर है। एयर कार्गो सुविधाओं के विकास के प्रयास जारी हैं, जिससे व्यापार और निर्यात को गति मिलेगी। जल्द ही भोपाल में दाल मिल उद्योग से जुड़े उद्यमियों, मशीन निर्माताओं, निर्यातकों, व्यापारियों और किसानों के साथ कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक छवि मजबूत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनी है। भारत के बजट और आर्थिक नीतियों को अब दुनिया गंभीरता से देखती है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान प्रधानमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और किसानों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए चार वर्गों—गरीब, किसान, युवा और नारी—को प्राथमिकता दी है। राज्य सरकार भी सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। किसान कल्याण के लिए आगामी पांच वर्षों का रोडमैप तैयार किया गया है। साथ ही अगले पांच वर्षों में राज्य के बजट को 15 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि दर से दोगुना करने का संकल्प लिया गया है।

किसानों को उचित मूल्य: फूड पार्क और नई मंडियों पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से खाद्य प्रसंस्करण गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में फूड पार्क विकसित करने और नई अनाज मंडियां शुरू करने पर जोर दिया जा रहा है। उद्योगपतियों को फूड पार्क विकसित करने के लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, जिससे कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Pariksha Pe Charcha 2026: शिक्षक की गति से तालमेल पर पीएम मोदी की खास सलाह, छात्रों को दिए सफलता मंत्र
Cab Strike : क्यों हड़ताल पर कैब ड्राइवर? देशव्यापी हड़ताल में क्या है सभी की मांग