कौन हैं MP की ये लेडी डिप्टी कलेक्टर? जिन्हें चाहिए थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट, निकाली वैंकेसी

Published : May 03, 2026, 06:56 PM IST
mp deputy collector lakshmi gamad

सार

मध्य प्रदेश की डिप्टी कलेक्टर लक्ष्मी गामड़ ने एक असिस्टेंट की भर्ती के लिए वैंकेसी निकाली है। जहां उनको एक ऐसा कर्मचारी चाहिए जो इनके एक इशारे पर किसी पर भी थप्पड़ों की बरसात कर सके। मैडम इस पोस्ट के बाद चर्चा में आ गई हैं।

मध्य प्रदेश की डिप्टी कलेक्टर रैंक की एक लेडी अफसर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। महिला अधिकारी को ऐसे असिस्टेंट की जरूरत है, जो उनके इशारे पर किसी को भी बिना देर किए दनादन थप्पड़ मार सके। इसके लिए बाकाएदा महिला अधिकारी ने वैंकेसी भी निकाली है। जिसके बाद वह चर्चा में आ गए हैं। लोग उनके पोस्ट पर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

कौन हैं थप्पड़ मारने की भर्ती निकालने वाली मैडम

दरअसल, थप्पड़ मारने के लिए असिस्टेंट की वैंकेसी निकालने वाली यह अधिकारी लक्ष्मी गामड़ हैं। वो राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। वह सीडीएम और डिप्टी कलेक्टर की अफसर हैं। जो नीमच में डिप्टी कलेक्टर भी रह चुकी हैं। वह वर्तमान में राजधानी भोपाल में एमपी गवर्नमेंट प्रेस में अपर नियंत्रक के पद पर पदस्थ हैं।

आवश्यकता है एक असिस्टेंट की जो थप्पड़ मार सके

महिला अधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए लिखा-आवश्यकता है एक असिस्टेंट की, जो मेरी तरफ से जब भी जरूरत लगे, सामने वाले को जाकर दो चमाट रसीद कर सके। वैकेंसी ओपन। योग्यता मिलकर बताई जाएगी। अफसर का यह पोस्ट आग की तरह इंटरनेट पर फैल गया। कई लोगों ने इसे शर्मनाक हरकत बताया तो किसी ने कहा-मैडम ने तो सारी मर्यादाएं तोड़ दीं। जब विवाद बढ़ने लगा और वायरल होने लगा तो अधिकारी ने यह पोस्ट चुपचाप इसे डिलीट कर दिया ।

मैडम रील्स की हैं दीवानी

बता दें कि अधिकारी लक्ष्मी गामड़ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपने बनाई रील्स पोस्ट करती रहती हैं। जिन पर हजारों कमेंट्स और लाइक भी आते हैं। अक्सर वह किसानों को जागरूक करने वाले वीडियो पोस्ट शेयर करती हैं। वह रील्स के जरिए बताती हैं नई खेती कैसें करें, कौन सी फसल लगाएं जिसकी ज्यादा पैदावार होती है। दो दिन पहले भी उन्होंने 1 मई को मजदूर दिवस की बधाई देते हुए एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने ने लिखा-'ऐसा बिल्कुल नहीं कि बीवियां सिर्फ खून पीती हैं. हम भी कभी-कभी मजदूरों पर तरस खाकर खून भी दान देते हैं'' उनका यह पोस्ट भी खूब वायरल हुआ था।

 

 

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ashok Kharat Case: रुपाली चाकणकर की बहन फर्जी अकाउंट्स के जाल में घिरी, मिला 134 से ज्यादा जाली खातों का नेटवर्क
विनेश फोगाट ने किया सनसनीखेज खुलासा, बृजभूषण के खिलाफ जारी किया एक नया वीडियो