‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के बीच MP में मातम, विसर्जन के दौरान 6 लोगों की मौत

Published : Sep 26, 2026, 12:37 PM IST
Ganpati Visarjan

सार

Ganesh Visarjan 2026 : देशभर में बड़ी धूमधाम से गणेशोत्सव संपन्न हो गया। मुंबई से लेकर इंदौर तक में बप्पा को जयकारों के साथ विदाई दी गई। इसी दौरान मध्य प्रदेश में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे हुए। जहां 6 लोगों की जान चली गई।

मंडला (मध्य प्रदेश). 10 दिन तक चलने वाला गणेश उत्सव 25 सितंबर 2026 यानि अनंत चतुर्दशी को संपन्न हो गया। मुंबई से लेकर मध्य प्रदेश और हैदराबाद में भगवान गणपति की प्रतिमा की शोभा यात्रा निकालकर उनका विर्सजन किया गया। देश भर में भक्तों ने "गणपति बाप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ" के जयकारों के साथ बप्पा को विदाई दी। लेकिन इसी बीच एमपी से दुखद खबर सामने आई हैं। जहां कई परिवारों में खुशियां मातम में बदल गईं। गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान मंडला और खंडवा में 6 लोगों की मौत हो गई।

मंडला मे गणेश पंडाल के पास 4 लोगों की मौत

दरअसल, पहली घटना मंडला जिले के नैनपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव की है। जहां शनिवार सुबह कुछ लोग बप्पा के विसर्जन की तैयारियां कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग पर गणेश पंडाल पर लगा बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट इतना तैजी से फैला कि 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। मृतकों की पहचान जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) के रूप में हुई है।

खंडवा में गणेश विसर्जन के दौरान डूबे दो लोग

वहीं दूसरी दुखद खबर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से है। यहां गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबने से दो युवकों की जान चली गई। यह हादसा 25 सितंबर की रात नाहल्दा गांव के पास हुआ। गणेश उत्सव के समापन पर श्रद्धालु बप्पा की मूर्ति विसर्जित करने के लिए वहां इकट्ठा हुए थे।अधिकारियों ने बताया कि विसर्जन के दौरान ही दोनों युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इस घटना के बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है।

बप्पा को विदाई देते वक्त रखें सावधानी

बता दें कि गणेश चतुर्थी के आखिरी दिन गणपति विसर्जन किया जाता है। इस दिन भक्त पानी में मूर्तियां विसर्जित करके भगवान गणेश को विदाई देते हैं। 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव यानी गणेश चतुर्थी 2026 की शुरुआत 14 सितंबर को हुई थी। अब बप्पा को विदाई दी गई है। इसी दौरान कई जगह दर्दनाक हादसे हुए हैं, जिसमें लोगों की जान तक चली। प्रशासन ने लोगों से विसर्जन के दौरान सावधानी रखने की अपील की है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन थे प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण? क्यों किया सुसाइड, मौत से पहले क्या हुआ था
भजन संध्या में PM मोदी का दिखा अलग अंदाज! Gen Z के साथ भक्ति में ऐसे डूबे प्रधानमंत्री