भिंड के पाठक जी ने वो काम किया जो करोड़पति भी नहीं कर पाते, 51 लाख के बदले लिया 1 रुपए

Published : Feb 08, 2026, 04:07 PM IST

Jabalpur Unique Wedding News : मध्य प्रदेश के भिंड के अनोज पाठक ने अपने बेटे की शादी में इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की है जिसकी सराहना पूरे देशभर में हो रही है। पूरा मामला सांस्कृतिक राजधानी जबलपुर का है।

PREV
14

मध्य प्रदेश के भिंड के अनोज पाठक ने दिखाई मानवता

एक तरफ जहां दहेज प्रताड़ना की खबरों ने इंसानियत को शर्मसार कर रखा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के भिंड जिले एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने समाज को ना सिर्फ एक सकारात्मक संदेश दिया बल्कि दहेज के लोभियों को तमाचा मारा है। यहां एक पिता ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बेटे की शादी में दहेज के रूप में मिले ₹51 लाख की नकद राशि लौटा दी। जिसकी सराहना हर तरफ हो रही है।

24

भिंड का दूल्हा और जबलपुर की दुल्हन

दरअसल, भिंड के निवासी अनोज पाठक के बेटे आकर्ष पाठक का विवाह जबलपुर के विनोद उपाध्याय की बेटी अनिक्षा से तय हुआ था और 5 फरवरी 2026 को विवाह संपन्न हुआ। सात फेरे से पहले फलदान की रस्म के दौरान, दुल्हन के पिता ने 51 लाख की राशि भेंट स्वरूप दी। लेकिन बड़ा दिल दिलाते हुए अनोज पाठक ने इस रकम को साम्मान लौटा दिया और शगुन के तौर पर 1 रुपए और एक नारियल लेकर शादी की रस्में की गईं।

34

शानदार मामला जबलपुर के जगदीश गार्डन का

बता दें कि यह पूरा मामला जबलपुर के जगदीश गार्डन का है। जहां 5 फरवरी को अनोज पाठक अपने बेटे की बारात लेकर पहुंचे थे। बेटा भी जॉब में और परिवार भी संपन्न है, तो फलदान से पहले बारात में आए लोग यही चर्चा कर रहे थे कि अच्छा खासा दहेज मिलेगा। लेकिन जब दूल्हे के पिता ने जब भेंट के तौर पर थाल में 51 लाख रुपए लौटाए तो हर कोई हैरान था। दुल्हन के परिवार को लगा शायद कोई गलती हो गई। लेकिन जब लड़के के पिता ने कहा हम दहेज नहीं बेटी लेने आए हैं तो सभी लोग भावुक हो गए और तारीफ करने लगे।

44

दूल्हे केपिता ने कही दिल छूने वाली बात

इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले दूल्हे के पिता अनोज पाठक ने कहा-हम हमारे परिवार के लिए बेटी चाहिए थी। जो हमें मिल गई, पैसा का क्या करेंगे यह तो आता जाता रहेगा। जो लक्षमी अपने घर लेकर जा रहे हैं वही हमारी असली लक्ष्मी है। रिश्ते पैसों से नहीं, अपनापन और संस्कार से बनते हैं। दहेज लेना हमारे संस्कार में नहीं है। अगर हम पढ़े लिखे होने के बाद भी इस कुरीति को बढ़ावा देंगे तो बाकी लोग क्या करेंगे।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories