MP: 75 साल की मां को सड़क पर पीटता-घसीटता रहा बेटा, फिर मां ने जो किया वो कोई नहीं कर सकता

Published : Aug 12, 2026, 02:02 PM IST
MP: 75 साल की मां को सड़क पर पीटता-घसीटता रहा बेटा, फिर मां ने जो किया वो कोई नहीं कर सकता

सार

मध्य प्रदेश के जबलपुर से मां की ममता और बेटे क्रूरता का एक ऐसा मामला सामने आय है, जिसे देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। बस लोग यही कहते कि मां से बढ़कर इस संसार में और कुछ नहीं…मां तो सिर्फ मां होती है।

जबलपुर (मध्य प्रदेश). किसी ने सही कहा कि मां की ममता से बढ़कर इस दुनिया में कुछ और नहीं। औलाद चाहे कितना ही क्रूर और पत्थर दिल हो जाए, लेकिन मां का प्यार उसके लिए कम नहीं होता है। मध्य प्रदेश के जबलपुर एक ऐसी घटना सामने आई है। जहां एक जवान बेटा अपनी 75 साल की बुजुर्ग मां को बीच सड़क पर मारपीट करता रहा। फिर घसीटते हुए घर लेकर गया। जैसी ही इस मार्मिक मामले की खबर पुलिस तक पहुंची तो आरोपी पर कार्रवाई करने लगी। लेकिन मां ने फिर जो किया वह देखकर हर किसी की आंखों में आसूं आ गए।

मामला जबलपुर के रांझीं थाने इलाके का

दरअसल, यह मामला जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र की अशोक विहार कॉलोनीका है। जहां 75 वर्षीय मित्रा विश्वकर्मा अपने घर से निकलकर बाहर की तरफ जा रही थी। कुछ देर बाद उसका बेटा पीछे पीछे आता है और उसके साथ मारपीट करने लगता है। कुछ देर बाद उसके बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए घर में जाने लगता है। आरोपी की यह क्रूरता पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है। किसी ने इस क्लिप को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जब वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस पीड़िता के पास पहुंची। यूजर इस घटना को शेयर करते हुए कमेंट्स कर रहे हैं कि मां तो सिर्फ मां होती है।

मां की ममता के आगे बेटे की क्रूरता भी छोटी

पुलिस बुजुर्ग महिला को उठाकर थाने लेकर गई और उससे पूछताथ की गई। साथ ही बेटे की क्रूरता के बार में जब पूछा तो वह रोने लगी। बार बार कहती साब इसमें मेरे बेटे की कोई गलती नहीं है। उस पर कोई कार्रवाई नहीं करना। मेरे बेटे को थाने में बंद नहीं करना। मैं उसके बिना नहीं रह सकती हूं। साथ ही उसने कहा हो सकता बेटा गलत हो, लेकिन वह उसका कभी बुरा नहीं चाहेगी। पुलिस ने मां की भावनाओं का ख्याल रखते हुए आरोपी पर कोई कार्रवाई तो नहीं की, लेकिन उसे कड़े शब्दों में हिदायत दी गई। एएसपी आयुष झकाड़ के मुताबिक, पुलिस ने बेटे को साफ साफ कहा कि अगर मां को पीड़ा दी गई तो उसे फिर छोड़ा नहीं जाएगा।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बच्चों को मौसी के घर छोड़कर दंपती ने उठाया खौफनाक कदम, निजामाबाद की घटना ने झकझोरा
PM Modi on Reels Culture: 'रील्स' वाली पीढ़ी को पीएम मोदी की नसीहत- 'शॉर्टकट आपको शॉर्ट कर देगा'