गले में माला..माथे पर चंदन, पहाड़ों पर पहुंचे मुकेश अंबानी? देखिए 5 अनोखी तस्वीरें

Published : Jun 15, 2026, 08:07 PM IST
Mukesh Ambani Visits Badrinath and Kedarnath Shrines for Prayers

सार

Mukesh Ambani Kedarnath visit : एक के बाद एक बड़े मंदिरों में क्यों पहुंच रहे हैं मुकेश अंबानी? देवभूमि में अंबानी परिवार की दस्तक, आखिर अब क्या शुरू करने वाले हैं अंबानी? देश के सबसे बड़े उद्योगपति आखिर क्यों पहुंचे केदारनाथ-बद्रीनाथ?

केदारनाथ (उत्तराखंड): रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी सोमवार को बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर पहुंचे। वह दर्शन के लिए पारंपरिक वेशभूषा में आए थे और उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया. तस्वीरों में अंबानी को पूजा करते और धार्मिक अनुष्ठान करते हुए देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि बद्रीनाथ, वैष्णव संप्रदाय के 108 'दिव्य देशम' (भगवान विष्णु के अवतार) में से एक पवित्र तीर्थ है. बद्रीनाथ शहर पंच बद्री मंदिरों का भी हिस्सा है, जिसमें योग ध्यान बद्री, भविष्य बद्री, आदि बद्री और वृद्ध बद्री के साथ-साथ मुख्य बद्रीनाथ मंदिर भी शामिल है. हिंदू मान्यता के अनुसार, बद्रीनाथ, जिन्हें अक्सर बद्री विशाल भी कहा जाता है, की पुनर्स्थापना आदि शंकराचार्य ने की थी. इसका मकसद हिंदू धर्म की खोई हुई प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित करना और देश को एक सूत्र में बांधना था।

इससे पहले शुक्रवार को, उन्होंने अपने बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ तिरुमाला के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा की थी. उस मौके पर मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पारंपरिक पोशाक पहनी थी, जो तिरुमाला मंदिर में पूजा के लिए जरूरी है।

पिछले महीने, मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी के साथ, फाउंडेशन के 45वें स्थापना दिवस समारोह के हिस्से के रूप में बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन इंटरनेशनल सेंटर गए थे. दोनों ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से आशीर्वाद लिया और कैंपस में कुछ समय बिताया।

 

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Belly Fat: Dr. Anju Gupta से जानें पेट कम करने का सबसे सॉलिड उपाय!
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को युवक ने मारा थप्पड़, जयपुर में प्रोटेस्ट के बीच ये क्या हुआ?