Mumbai Crime: पार्क में कपल पर क्यों बरसने लगे डंडे? BJP नेता के आरोप से गरमाई सियासत! VIDEO

Published : Nov 21, 2026, 01:27 PM IST
mumbai couple attack kurla viral video eight minors detained

सार

Mumbai Couple Attack: मुंबई के कुर्ला में फीनिक्स मॉल के पास फोटो खींच रहे जोड़े पर कुछ लड़कों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया। जानें किरीट सोमैया ने क्या आरोप लगाए।

Mumbai Crime News: मुंबई के कुर्ला में फीनिक्स मॉल के पास एक सार्वजनिक गार्डन में फोटो खींच रहे जोड़े पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। आरोप है कि पहले उनके साथ अभद्र टिप्पणियां की गईं और विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया है। बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने इसे हिंदू युवाओं पर मुस्लिम कट्टरपंथियों का हमला बताया है।

Mumbai Viral Video: फोटो खींचने पर जोड़े से मारपीट

यह घटना शुक्रवार, 20 नवंबर को कुर्ला में फीनिक्स मॉल के पास स्थित एक गार्डन की है। पुलिस के मुताबिक, जोड़ा वहां फोटो खींच रहा था, तभी 8 से 10 लड़कों के एक समूह ने उन पर कथित तौर पर भद्दी टिप्पणियां कीं।

  • जोड़े ने टिप्पणियों का विरोध किया तो लड़कों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।
  • वायरल वीडियो में कुछ लड़के डंडों जैसी चीजों से हमला करते और युवक को लात-घूंसे मारते दिखाई दे रहे हैं।
  • हमलावरों ने जोड़े का सीढ़ियों पर कुछ दूर तक पीछा भी किया।
  • वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली।

Mumbai Police Action: 8 नाबालिग हिरासत में

  • वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। डीसीपी गणेश शिंदे के मुताबिक, जोड़े की शिकायत पर आठ नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।
  • इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। इनमें गैरकानूनी जमावड़े, चोट पहुंचाने, जानबूझकर अपमान और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराएं शामिल हैं।

Kirit Somaiya Reaction: किरीट सोमैया ने क्या आरोप लगाया?

बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने 21 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मराठी में पोस्ट कर आरोपियों को मुस्लिम कट्टरपंथी बताया। उन्होंने दावा किया कि हमला हिंदू युवाओं पर हुआ है। सोमैया ने FIR दर्ज होने की जानकारी देते हुए कहा कि पांच लड़कों के माता-पिता को नोटिस भेजे गए हैं और वह शाम 4 बजे घटनास्थल का दौरा करेंगे। वहीं, शिवसेना (UBT) नेता इंतखाब फारूकी ने भी घटना की निंदा करते हुए इसे निंदनीय बताया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

8 महीने की गर्भवती होकर दौड़ीं 7 मैराथन, 38 साल की महिला का अनोखा रिकॉर्ड देख दुनिया हैरान
Donald Trump: 'ईरान 51 साल से लोगों को बेवकूफ बना रहा है', ट्रंप का ईरान पर फिर तीखा हमला