
मुंबई: आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। बुधवार तड़के घाटकोपर इलाके के चिराग नगर में स्थित गौसिया चॉल पर अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। लैंडस्लाइड (भूस्खलन) की इस भयानक घटना में चॉल के कई मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए और मलबे में दबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।
यह खौफनाक हादसा तड़के करीब 3:48 बजे हुआ, जब राठौड़ मेडिकल के पास स्थित गौसिया चॉल के निवासी गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक तेज़ धमाके जैसी आवाज़ के साथ पहाड़ी का बड़ा हिस्सा नीचे बने दो से तीन कमरों पर आ गिरा। हादसे के तुरंत बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मलबे से शुरुआती राहत कार्य के दौरान 28 वर्षीय साहिल अंसारी और 14 वर्षीय मोहम्मद समीर को बाहर निकालकर राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Mumbai landslide: Two dead, 3-4 feared trapped after chawl collapse in KurlaThe incident was reported at 3:48 am at Ghaushiya Chawl at Chiragnagar in Kurla. pic.twitter.com/aLjfLewi7w
— Shakeel Yasar Ullah (@yasarullah) August 12, 2026
मुंबई फायर ब्रिगेड ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सुबह 4:32 बजे इसे 'लेवल-II' की इमरजेंसी घोषित किया। मौके पर मुंबई पुलिस, फायर ब्रिगेड, बीएमसी (BMC) के करीब 50 कर्मचारी और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की टीमें तुरंत तैनात की गईं। डीसीपी गणेश शिंदे ने बताया कि भारी बारिश और पतली गलियां होने के बावजूद विशेष उपकरणों की मदद से मलबे को हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने का काम लगातार जारी है।
हादसे में घायल हुए दो अन्य युवाओं-18 वर्षीय सोहेल अंसारी (सिर में चोट) और 14 वर्षीय मोहम्मद अंसारी (पीठ में चोट) को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। शुरुआती अनुमान में तीन से चार लोगों के फंसे होने की बात कही गई थी, लेकिन स्थानीय निवासियों का दावा है कि मलबे के नीचे अभी भी 6 से 8 लोग हो सकते हैं।
Mumbai, Maharashtra: Relief and rescue operations are underway at the site of a landslide in Ghatkopar, with debris spread across the affected area pic.twitter.com/j1oYAZ3zQo
— IANS (@ians_india) August 12, 2026
घटना की सूचना मिलते ही बीएमसी की मेयर रितु तावड़े और एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर (पूर्वी उपनगर) अविनाश ढकने ने प्रभावित स्थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की कानूनी जाँच की जा रही है। बारिश के बीच राहतकर्मी मलबे में छिपी हर सांस को बचाने की जंग लड़ रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।