Gudi Padwa : जब महिलाओं ने संभाली ढोल-तलवार, 10 तस्वीरों में देखें शानदार दृश्य

Published : Mar 19, 2026, 06:10 PM IST

Gudi Padwa Celebrations 2026 :विजय और समृद्धि का प्रतीक गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष 19 मार्च 2026 को पूरे भारत में मनाया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र में यह नाजारा एकदम अलग ता। जहां महिलाएं और पुरुष ढोल-ताशा की थाप, पारंपरिक पोशाकें पहने नजर आए।

PREV
19

देखिए गुड़ी पड़वा काअद्भुत नजारा

पूर देशभर में आज 19 मार्च 2026 को यानि गुरूवार को गुड़ी पड़वा (मराठी नव वर्ष) धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन यह पर्व सबसे ज्यादा उत्साह और उल्लास के साथ महाराष्ट्र में मनाया जाता है। जहां नागपुर से लेकर मुंबई तक की हर सड़क पर भगवा रंग के झंडे और पताका दिखाई दिए। इतना ही नहीं महिल से लेकर पुरुष तक ने यही रंग के कपड़े पहने हुए थे।

29

महिलाओं ने जब दिखाए करतब

वहीं मुंबई और नागपुर में नव वर्ष के उत्सव के दिन मराठी पारंपरिक उत्साह, ढोल-ताशा और भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। इस दौरान एक तरफ महिलाओं ने ढोल बजाए और तलवार-ढाल से करतब भी दिखाए।

39

पारंपरिक परिधानों में रंग-बिरंगी गुड़ियां

गुड़ी पड़वा के मौके पर लोग पारंपरिक परिधानों में रंग-बिरंगी गुड़ियां फहराकर, लेज़ीम नृत्य और जुलूसों के साथ नए साल का स्वागत करते हुए नजर आए।

49

मुंबई में सुबह से बंद रहे कई रास्ते

गुड़ी पड़वा के जश्न में वैसे तो मुंबई की हर सड़क पर सुबह से जाम लगना शुरु हो गया था। लेकिन सबसे अद्भुत नजारा गिरगांव और दादर में देखने को मिला। जहां भीड़ इतनी थी कि प्रशासन को जुलूस के कारण जेएसएस रोड और दादर में एनसी केलकर मार्ग पर सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक ट्रैफ़िक बंद करना पड़ा।

59

विदेशी और मराठी लेडी में हुआ मुकाबला

गुड़ी पड़वा और नववर्ष के जश्न की यह तस्वीर देखिए कितनी शानदार और अद्भुत है। जहां दो महिलाएं एक दूसरे से परंपरिक अंदाज में मुकाबला करते हुए नजर आ रही हैं। हैरान की बात यह है कि इसमें एक महिला विदेशी है, जबकि दूसरी मराठी लेडी।

69

गुड़ियां समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक 

मुंबई में महिलाओं ने गुड़ियां, रंगीन कपड़े, नीम के पत्ते और उल्टा कलश सजाकर विजय, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक दर्शाया। वह एक रंग में रंगी अद्भुत लग रही थीं।

79

महाराष्ट्र के सीएम ने यूं मनाया गुड़ी पड़वा

गुड़ी पड़वा के मौके पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर पहुंचे। जहां उन्होंने आरएसएस मुख्यालय में जाकर पांरपरिक अंदाज में भारतीय नववर्ष मनाया। इस दौरान उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के पोस्टर के आगे तस्वीर भी खिंचवाई।

89

क्या होता है गुड़ी पड़वा?

बता दें कि गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक है, यह महाराष्ट्र और गोवा में मुख्य रूप से मनाया जाने वाला त्योहार है, जो फसल की कटाई और वसंत ऋतु के आगमन को दर्शाता है। 'गुड़ी' का अर्थ है एक विशेष ध्वज (विजय पताका), जिसे बांस, रेशमी कपड़े, नीम के पत्तों और कलश से सजाकर घर के बाहर फहराया जाता है, जो विजय और समृद्धि का प्रतीक है। आप इस तस्वीर में यह नजारा देख सकते हैं।

99

मुंबईकरों ने यादगार बनाया यह त्यौहार

मुंबईकरों ने इस गुड़ी पड़वा पर अपने घरों के बाहर रंगोली सजाई और गुड़ी फहराई, जो समृद्धि और नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। साथ ही ढोल-तांसे पर जमकर मराठी नृत्य भी करते नजर आए।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories