
Mumbai rain live updates : मुंबई में शनिवार रात से हो रही भारी बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। दफ्तर हो या दुकान हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटे से लगातार इतनी मूसलाधार बारिश हो रही है कि लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। वहीं सड़कें तो नदियां बन चुकी हैं। कुदरत के इस कहर से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है।
मुंबई के अलग अलग इलाकों में भारी बारिश की वजह से कई हादसे भी हो रहे हैं। आलम यह हो गया है कि सड़कें नदियां बन चुकी हैं और सड़क किनारे पेड़ गिरने लगे हैं। इन पेड़ों के गिरने से अब तक तीन से चार लोगों की मौत भी हो चुकी हैं। वहीं कुछ घायल भी हुए हैं।
मुंबई के कई निचले इलाकों बने मकानों में पानी भर गया है। बीएमसी और एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर इन लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया है। किसी के घर में घुटनों तक पानी भरा हो तो किसी के घर में कमर तक जलजला दिख रहा है।
मुंबई में करीब 20 कारें पानी में डूब गईं हैं। तो वहीं दर्जनों कारों को ऊपर पेड़ गिरने से वह पूरी तरह चकनाचूर हो चुकी हैं। हालांकि अच्छी बात यह रही है कि इन कारों में कोई सवार नहीं था।
बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार को मुंबई और रायगढ़ जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। शहर के कुछ इलाकों में पिछले 24 घंटों में 400 से 500 मिलीमीटर (mm) से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
नवी मुंबई के बेलापुर गांव में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच एक जर्जर इमारत की बालकनी गिर गई। बताया जा रहा है कि यह बिल्डिंग पहले से ही बेहद खराब हालत में थी।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।