
Pune Mumbai Expressway Landslide : मायानगरी मुंबई में बारिश ने तबाही मचा दी है। पूरा महानगर पानी पानी हो गया है। मूसलाधार बारिश की वजह से कहीं पेड़ गिर रहे हैं तो कहीं सड़कें जमीन में धंस रही हैं। इस जानलेवा बारिश में कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं सोमवार को मानखुर्द इलाके में एक घर गिरने से 6 लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक हादसे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने हर मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।
इस हादसे पर मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने बताया कि यह कंस्ट्रक्शन अवैध था और इलाके में ऐसी अवैध इमारतें एक बड़ी समस्या हैं। उन्होंने कहा, "यह तीन मंजिला इमारत थी और पूरी तरह से अवैध थी. इसमें एक गोदाम भी था... ऊपरी मंजिलें सीधे बगल के घर पर गिर गईं, जहां एक परिवार रह रहा था... यह बहुत भयानक घटना थी जो सुबह करीब 8:30 बजे हुई... हमने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से कोई नहीं बच पाया।"
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।