
Malad West Road Accident: मुंबई के मलाड वेस्ट से एक दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें एक तेज रफ्तार कार ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक मोटरसाइकिल और तीन ऑटो-रिक्शा को रौंदती हुई दिख रही है। इस हादसे में 34 साल की एक महिला की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।
यह हादसा रविवार को रात करीब 8 बजे पश्चिमी उपनगर के एक व्यस्त चौराहे, मामलातदारवाड़ी-एसवी रोड जंक्शन पर हुआ। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे तेज रफ्तार कार सिग्नल पर रुकी गाड़ियों से जा टकराई, जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई।
Shocking CCTV footage has captured the moment a car allegedly ploughed into a motorcycle and three autorickshaws waiting at a traffic signal in Mumbai's Malad West, killing a 34-year-old woman and injuring six others.
The accident took place at around 8pm on Sunday at the… https://t.co/jZZlW76Cxm pic.twitter.com/dthgJxb77o— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) September 3, 2026
CCTV footage of #Mumbai's #Malad road accident emerges, speeding car collides with 15-16 people
CCTV footage of the road accident that occurred in Mumbai's Malad on August 30 has surfaced. The footage shows a speeding car ramming into people. In the accident, the car allegedly… https://t.co/7996nkdy2k pic.twitter.com/mRFUqJmMuV— Siraj Noorani (@sirajnoorani) September 3, 2026
34 साल की प्रियंका सात्रा, जो लॉ ग्रेजुएट और दो बच्चों की मां थीं, अपने पति मयंक के साथ बाइक पर पीछे बैठी थीं। तभी कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से दोनों पति-पत्नी हवा में उछलकर दूर जा गिरे।
प्रियंका को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनके पति मयंक को भी फ्रैक्चर और पीठ में चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि इसके बाद कार ने तीन ऑटो-रिक्शा को भी टक्कर मारी, जिससे उनके ड्राइवर और यात्री घायल हो गए।
पुलिस ने हादसे के बाद 70 साल के ड्राइवर कृष्णा चमांकर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान चमांकर ने कथित तौर पर दावा किया कि वह मलाड सबवे से एसवी रोड की ओर गाड़ी चलाते समय गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबा बैठा। मेडिकल जांच में उसके खून में अल्कोहल नहीं पाया गया। उसे एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से बाद में उसे 15,000 रुपये के नकद मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया गया।
इस जानलेवा हादसे के बाद पीड़ित परिवार में गुस्सा है और उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रिश्तेदारों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस हिरासत में चमांकर के साथ खास तरह का बर्ताव किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि इस आरोप की जांच की जा रही है और जांच के तहत पुलिस स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।