Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई में गरज-चमक के साथ बारिश, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

Published : Jun 05, 2026, 06:15 AM IST
Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega

सार

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 5 June 2026: मुंबई में आज का मौसम कैसा रहेगा? क्या मुंबई में गरज-चमक के साथ बारिश देखने को मिलेगी? क्या अगले 5 दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है? क्या IMD का ताजा Forecast राहत या चेतावनी लेकर आया है? मुंबई का तापमान कितना रहेगा?

Mumbai Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: मुंबई शहर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। IMD के वेदर अपडेट 5 जून 2026 के अनुसार मुंबई के अलग-अलग हिस्सों में आज से लेकर आने वाले 5 दिनों तक मौसम ज्यादातर आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। गर्मी और उमस के बीच यह बदलाव लोगों को थोड़ी राहत भी दे सकता है। जानिए मुंबई का आज का मौसम कैसा रहेगा?

मुंबई में 5 जून 2026 का मौसम: हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही

आज यानी 5 जून को मुंबई के कई इलाकों जैसे बोरीवली, चेंबूर, कोलाबा, मुलुंड, पवई, सांताक्रुज और वर्ली में मौसम ज्यादातर बादल वाला मौसम रहेगा।

  • अधिकतम तापमान: 32° से 33°
  • न्यूनतम तापमान: 25° से 27°
  • कुछ क्षेत्रों में एक-दो बार हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं
  • किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मुंबई का मौसम 6 जून से 8 जून: गरज-चमक के साथ बदलता रहेगा वेदर

मुंबई में 6 जून से मौसम में हल्की अस्थिरता बढ़ सकती है। कई इलाकों में बिजली गिरने और गरज के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। तापमान लगभग 33° से 34° के बीच रहेगा और रातें भी उमस भरी हो सकती हैं।

मंबई में 9 जून और 10 जून का मौसम पूर्वानुमान

9 और 10 जून को भी मुंबई में मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बिजली चमकने और हल्की बारिश की संभावना है। तापमान 32° से 34° के बीच रहेगा। IMD के मुंबई वेदर अपडेट के अनुसार आने वाले दिनों में शहर में तेज धूप नहीं बल्कि बादलों, उमस और बीच-बीच में बारिश का मिश्रित मौसम देखने को मिलेगा। यह मौसम लोगों को गर्मी से राहत भी देगा लेकिन अचानक बारिश और गरज-चमक से सतर्क रहने की जरूरत बनी रहेगी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Delhi Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी
बिना पैसे दुकान में पहुंचा ब्रिटिश युवक, जवाब में मिला ऐसा प्यार कि वायरल हो गया वीडियो