
Munger Murder Case: बिहार के मुंगेर में शनिवार सुबह धान के खेत में 30 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का गला रेता हुआ था। उसकी पहचान उदय कुमार की पत्नी नीलू कुमारी के रूप में हुई है। परिवार ने आशंका जताई है कि प्रेम संबंधों के चलते उसकी हत्या की गई। परिजनों का आरोप है कि नीलू का तिलकपुर निवासी अनाकेश कुमार से प्रेम संबंध था। हालांकि, हत्या किसने और क्यों की, इसकी पुष्टि अभी पुलिस जांच में होनी है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) कुमार देवेंद्र के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच पुलिस को खेत में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
परिवार के अनुसार, नीलू का तिलकपुर निवासी अनाकेश कुमार से प्रेम संबंध था। उसके पति उदय कुमार को भी इसकी जानकारी थी। उदय ने बताया कि उन्हें इस रिश्ते के बारे में करीब छह महीने से पता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस भी हुई थी। हालांकि, घटना के वक्त वह मौके पर मौजूद नहीं थे। नीलू की भाभी गुंजन देवी ने भी अनाकेश पर आरोप लगाए। उनका कहना है कि दोनों दिन-रात फोन पर बात करते थे। गुंजन ने बताया कि उन्होंने दो-तीन दिन पहले ही नीलू को उससे दूर रहने की सलाह दी थी।
सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) कुमार देवेंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है और परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मामले की आगे की जांच जारी है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।