BIG BREAKING: MV Ocean-Winner कार्गो जहाज़ ओडिशा तट के पास डूबा, 24 क्रू लापता, रेस्क्यू जारी

Published : Aug 23, 2026, 06:59 AM IST
mv ocean winner sinks odisha coast 24 crew rescue indian navy coast guard

सार

ओडिशा तट से 240 नॉटिकल मील दूर MV Ocean-Winner पलटकर डूब गया। 24 क्रू सवार थे। संपर्क टूटने के बाद Indian Navy और Coast Guard का बड़ा rescue operation शुरू, क्या बच पाएगी 24 जिंदगियां? नौसेना और कोस्ट गार्ड का सर्च ऑपरेशन जारी!

Odisha Coast Ship Accident: ओडिशा तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर समुद्र में एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ है। पनामा के झंडे वाला कार्गो जहाज़ MV Ocean-Winner समुद्र में पलटने के बाद डूब गया। जहाज़ पर 24 क्रू सदस्य सवार थे। हादसे के बाद भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

रात में निकला जहाज़, सुबह टूट गया संपर्क

जानकारी के मुताबिक, MV Ocean-Winner 20 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे पारादीप बंदरगाह से रवाना हुआ था। जहाज़ पर लगभग 1,700 टन लौह अयस्क लदा था और इसका गंतव्य सिंगापुर था। लेकिन 22 अगस्त की सुबह हालात अचानक बदल गए। करीब 11:48 बजे जहाज़ से संपर्क पूरी तरह टूट गया। इसके बाद ऑपरेटर कंपनी Victory Star Group ने श्री विजयपुरम स्थित Maritime Rescue Coordination Centre से तत्काल सहायता मांगी।

22 अगस्त की सुबह: वो आखिरी रेडियो मैसेज

दो दिनों तक सब ठीक चला, फिर अचानक 22 अगस्त की सुबह 11:48 बजे समंदर के सन्नाटे में एक चीख गुम हो गई। ओडिशा तट से करीब 240 नॉटिकल मील दूर विशाल लहरों के बीच जहाज़ से संपर्क पूरी तरह टूट गया। न कोई अलर्ट मैसेज, न कोई सीधा सिगनल-बस अचानक एक गहरा सन्नाटा। जहाज़ को ऑपरेट करने वाली कंपनी 'विक्ट्री स्टार ग्रुप' के होश उड़ गए। उन्होंने फौरन श्री विजयपुरम स्थित मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर से मदद की गुहार लगाई।

24 लोगों की जिंदगी दांव पर

जहाज़ पर कुल 24 क्रू सदस्य मौजूद थे। इनमें 20 चीनी नागरिक, 3 म्यांमार के नागरिक और 1 बांग्लादेशी नागरिक शामिल था। संपर्क टूटने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि समुद्र में जहाज़ के साथ क्या हुआ और उसके सवारों की स्थिति क्या है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए भारतीय एजेंसियों ने तुरंत समुद्री बचाव अभियान शुरू किया।

ऑपरेशन रेस्क्यू: भारतीय नौसेना का महा-अभियान

खबर मिलते ही भारतीय नौसेना और भारतीय कोस्ट गार्ड (ICG) ने बिना वक्त गंवाए एक विशाल बचाव अभियान शुरू किया। कोस्ट गार्ड ने अपने तीन आधुनिक जहाज़-वरद, अमोल और विजित-को घटनास्थल की ओर रवाना किया है। समुद्र में करीब 240 नॉटिकल मील दूर होने के कारण राहत एवं बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। खराब समुद्री परिस्थितियों और घटनास्थल की दूरी के बीच बचाव दल का लक्ष्य सबसे पहले जहाज़ पर सवार लोगों का पता लगाना और उन्हें सुरक्षित निकालना है।

अब सबसे बड़ा सवाल-कहां हैं 24 क्रू सदस्य?

MV Ocean-Winner के डूबने के बाद अब रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ कई सवाल भी सामने हैं। जहाज़ अचानक क्यों पलटा? क्या समुद्र में मौसम या तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ? और सबसे अहम-24 क्रू सदस्यों में से कितने लोगों को सुरक्षित बचाया जा सकता है? भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड की टीमें समुद्र में तलाशी और बचाव अभियान चला रही हैं। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर नजर बनी हुई है और क्रू सदस्यों की स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Forecast 23 August 2026: बिहार के कई जिलों में बारिश, झारखंड में बिजली-तेज हवा का अलर्ट