
नालासोपारा: महाराष्ट्र के नालासोपारा से एक बेहद खौफनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। किसी भी जन्मदिन की पार्टी में जिस केक का हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है, उसी केक ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पल भर में चीख-पुकार में बदल दिया। बेकरी की लापरवाही के चलते बर्थडे केक खाने से खाने से 7 बच्चों और 4 महिलाओं समेत कुल 11 लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। घटना ने खाद्य सुरक्षा और बेकरी उत्पादों की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जन्मदिन का जश्न चल रहा था और मेहमान केक काटने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन नालासोपारा में यह खुशी उस वक्त डर में बदल गई, जब केक के अंदर मरी हुई छिपकली मिलने का दावा सामने आया।रिपोर्ट्स के मुताबिक, केक खाने के कुछ ही समय बाद वहां मौजूद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। 7 बच्चों और 4 महिलाओं ने पेट और सीने में अचानक दर्द की शिकायत की। स्थिति को देखते हुए सभी को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठा कि आखिर केक में छिपकली कैसे पहुंची? रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभावित लोगों को खाने के कुछ ही देर बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस हुई। अस्पताल में भर्ती 11 लोगों में सात बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। हालांकि, तबीयत खराब होने का वास्तविक कारण और केक में कथित तौर पर मिली छिपकली से इसका सीधा संबंध जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Nallasopara, Maharashtra: 11 people fall ill after eating cake at a birthday celebration held at Neelkantheshwar Building in Nalasopara East between around 5 and 6 pm on August 14. All of them have been admitted to Vijay Lakshmi Hospital for treatment after complaining of nausea,… pic.twitter.com/49EydsEaVQ
— IANS (@ians_india) August 16, 2026
इस घटना ने एक बार फिर बेकरी और पैकेज्ड फूड उत्पादों की हाइजीन, स्टोरेज और क्वालिटी कंट्रोल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खाने की चीजों में किसी बाहरी वस्तु या जीव के मिलने की घटना न सिर्फ उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा करती है, बल्कि यह भी सवाल उठाती है कि खाद्य उत्पाद तैयार करने, पैक करने और ग्राहक तक पहुंचाने के दौरान किन मानकों का पालन किया गया। फिलहाल यह भी सामने आना बाकी है कि संबंधित केक कहां से खरीदा गया था और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इस मामले में कोई सैंपल जांच के लिए लिया है या नहीं।
नालासोपारा की घटना ऐसे समय सामने आई है, जब महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी को लेकर कई घटनाएं और जांच अभियान चर्चा में हैं। इसी दिन ठाणे के कल्याण स्थित गोदरेज हिल इलाके में एक Blinkit स्टोर के आइसक्रीम फ्रीजर के अंदर कथित तौर पर चूहा दिखाई देने का मामला सामने आया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा को लेकर सवाल उठे और अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा महाराष्ट्र में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़े खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के दौरान भी कई गंभीर कमियां सामने आई हैं।
Nallasopara, Maharashtra: Child admitted to the hospital says, "...We had eaten the cake and later found the lizard in it. After eating it, we started experiencing mild stomach pain..." pic.twitter.com/VZayLIi7nU
— IANS (@ians_india) August 16, 2026
महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की कार्रवाई के बीच लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ जहां क्विक-कॉमर्स स्टोर्स की जांच हो रही है, वहीं दूसरी तरफ बेकरी उत्पादों से जुड़ी यह घटना अलग तरह का सवाल खड़ा करती है। मलाड वेस्ट में Blinkit से जुड़ी एक सुविधा पर भी निरीक्षण के दौरान कई नियमों के उल्लंघन सामने आने के बाद FSSAI लाइसेंस सस्पेंड किया गया था। हालांकि, नालासोपारा के बर्थडे केक मामले में अभी जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी हैं। 11 लोगों के बीमार पड़ने और केक में कथित तौर पर मरी हुई छिपकली मिलने की घटना ने फिलहाल एक सवाल जरूर छोड़ दिया है-जिस केक पर भरोसा करके परिवार जन्मदिन की खुशी मना रहा था, वह आखिर इतना असुरक्षित कैसे निकला?
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।