Sharad Pawar Health Update: शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ी, पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती

Published : Feb 09, 2026, 03:41 PM ISTUpdated : Feb 09, 2026, 04:02 PM IST
Sharad Pawar Hospitalised

सार

NCP प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बारामती से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया। उन्हें खांसी और सांस लेने में दिक्कत थी। डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रहे हैं।

Sharad Pawar Hospitalized: NCP प्रमुख और NCP (SCP) के वरिष्ठ नेता शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें बारामती से पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक अस्पताल ले जाया गया। यह जानकारी उनके ऑफिस की ओर से दी गई है। 28 जनवरी को भतीजे अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत के बाद से वह बारामती में थे।

खांसी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत

ऑफिस की ओर से जारी बयान के अनुसार,  83 साल के शरद पवार को खांसी और सांस लेने में तकलीफ की समस्या महसूस हो रही थी। इसके बाद स्थानीय डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए आगे की मेडिकल जांच के लिए उन्हें पुणे ले जाने की सलाह दी। इसके बाद उन्हें बारामती के गोविंदबाग में उनके घर से कार्डियक एम्बुलेंस के काफिले में पुणे ले जाया गया है। पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है और जरूरी जांचें की जा रही है।

अजीत पवार की अचानक मौत के बाद लोगों के संपर्क में आए

पिछले कुछ महीनों से शरद पवार पब्लिक इवेंट्स में जाने से बच रहे थे। हालांकि, हाल ही में भतीजे अजित पवार की अचानक मौत के बाद अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रमों में वह कई लोगों के संपर्क में आए। पिछले हफ्ते भी वे लगातार कुछ दिनों तक कई लोगों से मिले। माना जा रहा है कि लगातार मीटिंग के चलते उन्हें काफी थकान भी महसूस हो रही थी।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

दुल्हन बनने की तैयारी कर रही बेटी ने मां के साथ किया सुसाइड, वजह भयानक है...!
'पति के बिना एक पल भी नहीं', सुहाग की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने खतरनाक तरीके से चुनी खुद की मौत