
चेन्नई: पांच राज्यों में चुनाव की गहमागहमी के बीच तमिलनाडु से बड़ी खबर आई है। यहां NDA गठबंधन में सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है। राज्य की कुल 234 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को सिर्फ 27 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है। एक वक्त था जब प्रदेश अध्यक्ष रहे अन्नामलाई ने तमिलनाडु में बीजेपी के लिए जबरदस्त माहौल बनाया था। यहां तक कहा जाने लगा था कि 2026 में बीजेपी राज्य में सरकार बना लेगी। लेकिन फिर अन्नामलाई को अध्यक्ष पद से हटना पड़ा और AIADMK के साथ गठबंधन की बात आगे बढ़ी। अब सीट बंटवारे में AIADMK ने बाजी मार ली है।
NDA गठबंधन में एडप्पाडी के. पलानीस्वामी की अगुवाई वाली AIADMK 178 सीटें हासिल करने में कामयाब रही है। पार्टी का कहना है कि वो DMK के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का पूरा फायदा उठाएगी और NDA गठबंधन राज्य में बहुमत से सरकार बनाएगा।
तमिलनाडु में बीजेपी को जहां सिर्फ 27 सीटें मिली हैं, वहीं AIADMK को 178 सीटें दी गई हैं। इनके अलावा, PMK (पट्टाली मक्कल काची) को 18 और AMMK (अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम) को 11 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिला है।
पिछले चुनाव (2021) की बात करें तो AIADMK ने 179 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 66 पर जीत हासिल की थी। वहीं, बीजेपी ने 20 सीटों पर किस्मत आजमाई थी, जिसमें से उसे सिर्फ 4 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार बीजेपी 30 सीटों की मांग कर रही थी, लेकिन उसे 27 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।
इस बार तमिलनाडु का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। राज्य में 23 अप्रैल को एक ही चरण में वोटिंग होगी। वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। तमिलनाडु के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी चुनाव हो रहे हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।