
Paper Leak Bill 2026: नीट पेपर लीक विवाद को लेकर पिछले एक हफ्ते से संसद में जारी हंगामे के बाद आखिरकार गतिरोध खत्म होता दिख रहा है। आज, मंगलवार को लोकसभा में Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026 पर चर्चा होने की उम्मीद है। यह मानसून सत्र की पहली बड़ी विधायी बहस मानी जा रही है। संसदीय सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल और सभी दलों के नेताओं से लगातार बातचीत के बाद सरकार और विपक्ष इस बिल पर चर्चा के लिए सहमत हुए हैं। ऐसे में लाखों छात्रों और अभिभावकों की नजर आज संसद की कार्यवाही पर रहेगी।
NEET पेपर लीक विवाद और छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष लगातार सरकार से जवाब मांग रहा था। इसी मुद्दे पर पिछले सात दिनों से लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही। सोमवार को भी बिल पर चर्चा की कोशिश हुई, लेकिन विपक्ष के विरोध के चलते बहस शुरू नहीं हो सकी। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सरकार और विपक्ष को बातचीत के लिए समय दिया। देर शाम दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद मंगलवार को बिल पर चर्चा का रास्ता साफ हुआ।
सरकार का कहना है कि यह बिल सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित नकल जैसे अपराधों पर पहले से कहीं ज्यादा सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। यह संशोधन 2024 में बने कानून को और मजबूत बनाने के लिए लाया गया है ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता बनी रहे और छात्रों का भरोसा कायम किया जा सके।
1. पेपर लीक कराने वालों को 10 साल तक की जेल
अगर कोई व्यक्ति संगठित तरीके से पेपर लीक कराने में शामिल पाया जाता है तो उसे अधिकतम 10 साल तक की सजा हो सकती है। यह प्रावधान बड़े स्तर पर होने वाली परीक्षा धांधली पर रोक लगाने के लिए रखा गया है।
2. ₹10 करोड़ तक का भारी जुर्माना
बिल में संगठित परीक्षा घोटाले में शामिल लोगों और नेटवर्क पर ₹10 करोड़ तक का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। सरकार का मानना है कि इतनी बड़ी आर्थिक सजा से ऐसे गिरोहों पर कड़ा असर पड़ेगा।
3. सार्वजनिक परीक्षाओं की सुरक्षा होगी और मजबूत
बिल में ऐसे प्रावधान शामिल किए गए हैं जिनका उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता बढ़ाना और भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकना है। सरकार इसे परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है।
सरकार का कहना है कि NEET पेपर लीक विवाद के बाद छात्रों और अभिभावकों का भरोसा दोबारा जीतना जरूरी है। इसी वजह से पहले से लागू कानून को और कड़ा बनाया जा रहा है ताकि भविष्य में संगठित परीक्षा घोटालों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी विपक्ष से बहस में हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा कि यह कानून देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है और इस पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए।
विपक्ष का कहना है कि वह एंटी-पेपर लीक कानून का विरोध नहीं कर रहा, लेकिन छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई पर सरकार पहले संसद में जवाब दे। राज्यसभा में विपक्ष ने इस मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की भी मांग की है। विपक्ष का तर्क है कि सिर्फ सख्त कानून बना देने से समस्या खत्म नहीं होगी, बल्कि पेपर लीक के मामलों में जवाबदेही भी तय होनी चाहिए।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा व्यवस्था से जुड़े किसी बड़े मुद्दे पर यह संसद की पहली अहम बहस होगी। ऐसे में सरकार और विपक्ष दोनों इस चर्चा के जरिए अपनी-अपनी बात देश के सामने रखने की कोशिश करेंगे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।