NEET PG 2026 Results: कब आएगा रिजल्ट? लाखों छात्रों का इंतजार, जानें NBEMS का अपडेट

Published : Sep 24, 2026, 03:08 PM IST
NEET PG 2026 Results Expected Soon Check NBEMS Latest Updates

सार

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही NEET-PG 2026 के नतीजे घोषित कर सकता है। 30 अगस्त को हुई इस परीक्षा के रिजल्ट का लाखों कैंडिडेट्स को बेसब्री से इंतजार है।

नई दिल्ली: मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही NEET-PG 2026 के नतीजे जारी कर सकता है। एएनआई को सूत्रों ने बताया है कि, "NEET-PG परीक्षा के नतीजे अब किसी भी वक्त घोषित किए जा सकते हैं।"
आपको बता दें कि NEET-PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त 2026 को हुई थी। इसके बाद, जयपुर के कुछ प्रभावित सेंटर्स के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा (री-एग्जाम) करवाई गई थी।

2.65 लाख कैंडिडेट्स ने दी थी यह परीक्षा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने NEET-PG 2026 परीक्षा को लेकर एक बयान में कहा, "NEET-PG 2026 को कड़ी सुरक्षा और रियल-टाइम मॉनिटरिंग के साथ देशभर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। सभी 36 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में बनाए गए 1,111 सेंटर्स पर 2.73 लाख कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा हुई; जिनमें से 2.65 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए। जयपुर के सीतापुरा सेंटर्स पर तकनीकी खराबी से प्रभावित 2,445 कैंडिडेट्स के लिए 5 सितंबर 2026 को परीक्षा आयोजित की गई।"

ना हैकिंग ना पेपरलीक सख्त थी सुरक्षा

  • परीक्ष के बाद NBEMS के अध्यक्ष डॉ. अभिजात शेठ ने अपने बयान में कहा, "कैंडिडेट्स की संख्या 2,56,980 थी, जिनमें से 2,63,535 कैंडिडेट्स ने सफलतापूर्वक अपनी परीक्षा पूरी की। पेपर लीक, क्वेश्चन लीक, हैकिंग या साइबर क्राइम जैसी कोई शिकायत नहीं मिली। राज्य सरकारों, पुलिस, देशभर के एक्सपर्ट्स और फैकल्टी मेंबर्स समेत सभी स्टेकहोल्डर्स ने शानदार सहयोग दिया, जिससे परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से हो सकी।"
  • उन्होंने जयपुर के सीतापुरा सेंटर पर दोबारा परीक्षा को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, "मैं आपको खास तौर पर एक मामले की जानकारी देना चाहता हूं: जयपुर के सीतापुरा सेंटर पर, जहां कुल 2,440 कैंडिडेट्स परीक्षा दे रहे थे, वहां इंटरनल पावर सप्लाई की दिक्कत के चलते टेस्ट पूरा नहीं हो सका; बार-बार कोशिश करने के बावजूद समस्या हल नहीं हुई। इसलिए, परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए हमें उस सेंटर पर एग्जाम टालना पड़ा; हमें खेद है कि वहां के कैंडिडेट्स को दोबारा टेस्ट देना होगा... हम उचित घोषणा के बाद अगले हफ्ते इसे आयोजित करेंगे। हम उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि परीक्षा उसी तरीके से होगी और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके स्कोर और परफॉर्मेंस पर कोई बुरा असर न पड़े, यह हमारी गारंटी है।
  • इसके अलावा, जयपुर एग्जाम सेंटर पर बिजली गुल होने को लेकर TCS iON ने भी एक बयान जारी किया, जिसमें इस रुकावट की वजह "अज्ञात स्थानीय बिजली की समस्याओं" (unknown local electrical issues) को बताया गया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

जिनपिंग के लिए ट्रंप ने तोड़ा प्रोटोकॉल, खुद किया रिसीव । Trump Welcome Xi Jinping
60°F में ट्रंप का ओवरकोट और दस्ताने, शी जिनपिंग के स्वागत में बदला अंदाज, सोशल मीडिया पर क्यों छिड़ी चर्चा?