
नई दिल्ली: नीट की दोबारा होने वाली परीक्षा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब परीक्षा की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों को तैनात किया जाएगा। CRPF और CISF के जवान 551 शहरों से एग्जाम सेंटरों तक क्वेश्चन पेपर पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। यही नहीं, परीक्षा के बाद OMR शीट को वापस ले जाने की जिम्मेदारी भी इन्हीं की होगी। इसके अलावा, क्वेश्चन पेपर्स को अलग-अलग जगहों पर पहुंचाने का काम वायु सेना को सौंपा गया है।
इस बीच, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG की दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए कुछ नए बदलाव भी किए हैं। इस साल से परीक्षा का समय 195 मिनट होगा। इसके साथ ही, रफ काम के लिए दिए जाने वाले पेजों की संख्या 2 से बढ़ाकर 4 कर दी गई है। इन बदलावों के साथ 21 जून को दोबारा परीक्षा होगी।
वहीं, नीट पेपर लीक जैसे मामलों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देश भर में बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। इसकी शुरुआत पुणे में एक आंदोलन से हो चुकी है। संगठन ने एक बयान में कहा है कि वे लखनऊ, अमृतसर, बेंगलुरु, जयपुर और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में भी प्रदर्शन करेंगे। CJP ने साफ किया है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी का आरोप है कि पेपर लीक, तकनीकी गड़बड़ियों और प्रशासनिक लापरवाही की वजह से लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।