NEET Re-exam: 20 लाख छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, आने वाला है नीट रिजल्ट

Published : Jun 30, 2026, 03:34 PM IST
neet ug re exam results 2026

सार

NEET-UG Re-exam Results  : 20 लाख से ज्यादा NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा दे चुके छात्रों का अब रिजल्ट लेकर इतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि NT ने आंसर-शीट जांचनी शुरू कर दी है। यानि जल्द परिणाम आने वाला है।

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG री-एग्जाम की आंसर-शीट जांचनी शुरू कर दी है। मंगलवार को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। सूत्रों ने यह भी बताया कि प्रोविजनल आंसर-की पर 10,000 से ज्यादा आपत्तियां मिली हैं और हर एक आपत्ति की बारीकी से जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि जुलाई की पहले सप्ताह में रिजल्ट आ सकता है। हालांकि डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

  • आपको बता दें कि नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2026 का यह बड़ा री-एग्जाम 21 जून को देश भर में और विदेश के 14 सेंटरों पर हुआ था।
  • यह दोबारा परीक्षा पेपर लीक के कथित मामले के बाद करानी पड़ी, जिसकी जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) कर रही है। एजेंसी इस मामले में कई गिरफ्तारियां भी कर चुकी है।

20 लाख छात्रों की 5,440 सेंटरों पर हुई थी परीक्षा

  • NTA की तरफ से जारी एक आधिकारिक रिलीज के मुताबिक, 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा दी। यह परीक्षा भारत के 5,440 सेंटरों और विदेश के 14 सेंटरों पर हुई थी। एग्जाम हिंदी और अंग्रेजी समेत 13 भाषाओं में कराया गया था।
  • NTA की रिलीज में कहा गया है कि इस परीक्षा को सफलतापूर्वक कराने के लिए देश भर की कई सरकारी एजेंसियों, संस्थानों और कर्मचारियों ने मिलकर काम किया।

NEET-UG Re-exam के लिए हुए थे बड़े इंतजाम

  • NTA ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए थे, जिनमें 10,000 से ज्यादा दिव्यांग उम्मीदवार भी शामिल थे। इसके अलावा, लगभग 81 ऐसे उम्मीदवारों के लिए भी खास इंतजाम किए गए थे, जिन्हें कोई मेडिकल दिक्कत थी। इनमें एक बच्चा था जो रोड एक्सीडेंट से उबर रहा था और एक दूसरा बच्चा कीमोथेरेपी से गुजर रहा था, ताकि वे भी आसानी से परीक्षा दे सकें।
  • इस पूरी प्रक्रिया में कई एजेंसियों ने मदद की, जैसे- सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPF), विदेश मंत्रालय, डाक विभाग, भारतीय वायु सेना, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), वित्तीय सेवा विभाग, रक्षा मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय और SBI, केनरा बैंक, PNB और UCO बैंक जैसे बैंकिंग पार्टनर्स। साथ ही राज्य सरकारों और दूसरे सहयोगियों ने भी पूरा साथ दिया।

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

E85 Fuel Explained: जानिए ब्राजील और अमेरिका ने कैसे इथेनॉल से बदल दी अपनी तस्वीर
Who is Siya Goyal's Lawyer: कौन है सिया गोयल का असली वकील?