
नई दिल्ली से बिहार की तरफ जाने वाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में एसी कोच में सफर करने वाली नेहा झा इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। जिस तरह से वह जीजा के साथ एसी फर्स्ट क्लास कोच में 75 लीटर शराब के साथ पकड़ी गई वह दृश्य हैरान करने वाला था। सोशल मीडिया पर उसके वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। जिस तरह से वह पुलिस के सामने बैठकर जबाव दे रही थी, उसे देखकर नहीं लगता था कि वह इतनी खतरनाक लेडी निकलेगी। लेकिन जब सच सामने आया तो पुलिस भी कारनामा देखकर चौंक गई।
दरअसल, शराब की तस्करी करने वाली नेहा झा बिहार में मूल रूप से समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बारी गांव के वार्ड-12 की रहने वाली है। उसके पिता संजय झा कभी खेती बाड़ी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। लेकिन बाद में वह शराब की तस्करी करने लगे तो पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पिता के जेल जाने के बाद नेहा भी इसी काम में उतर गई और दूसरे राज्यों से शराब लाकर बिहार में शराब बेचने लगी। इतना ही नहीं नेहा की बड़ी बहन निशु झा को दरभंगा पुलिस ने 30 नवंबर 2025 को 21 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था।
बता दें कि नेहा चार बहनों में सबसे छोटी बताई जा जाती है। नेहा ने दरभंगा के केएस कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है। परिवार में दो भाई भी हैं। छोटा भाई गांव में रहकर मैट्रिक की पढ़ाई कर रहा है। तो दूसरा इंटर करने के बाद नीट की तैयारी कर रहा है। उसकी एक बहन जू झा दरभंगा के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में काम करती है। नेहा की बड़ी बहन अंशु झा की शादी हरियाणा निवासी ईशान कुमार से हुई है। यह वही ईशान है जो नेहा के साथ ट्रेन में 75 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया है।
आरपीएफ पुलिस के मुताबिक, नेहा एसी फर्स्ट क्लास में बिना टिकट यात्रा कर रही थी। जब टीसी चेक करने आया तो उसने बताया कि एसी फर्स्ट का कूपे उसके जीजा ईशान के नाम से बुक था। लेकिन जांच में ईशान के नाम भी कोई टिकट नहीं था। दरअसल, यह लोग शराब की खेप नहीं पकड़ी जाए, इसलिए एसी कोच में बिना टिकट के यात्रा कर रहे थे। अब बिहार पुलिस पता लगा रही है कि आखिर नेहा इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां और किसको सप्लाई करने जा रही थी। शुरूआती जांच और पूछताछ में सामने आया है कि वह शराब की यह खेप शादी समारोह के लिए लेकर आ रही थी। नेहा ने अपनी जीजा के साथ इस शराब को हरियाणा से खरीदी थी। अब पुलिस दोनों के मोबाइल फोन खंगाल रही है। कहीं यह किसी बड़े शराब तस्करी गिरोह से तो नहीं जुड़े।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।