
नेपाल में बीते दिनों आई तबाही के बाद बिहार में लोगों का आरोप है कि नदियों में लाश बहकर भारत आ रही है। मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उनके द्वारा बताया गया कि पड़ताल की जा रही है। आपको बता दें कि काफी संख्या में मछलियां भी नेपाल से भारत की ओर नदियों में आ गई हैं। इस समय लोग नदियों के आसपास वाले क्षेत्रों में काफी ज्यादा परेशान हैं।