
'Arrest हो Gyanesh Kumar, दोबारा हो चुनाव' Arvind Kejriwal का CEC पर बड़ा आरोप!
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी मांग रखी। उन्होंने कहा कि SIR का पूरा प्रोसेस कैंसिल किया जाए, SIR के तहत किए गए सारे बदलाव कैंसिल किए जाएं और तीन साल पुरानी वोटर लिस्ट बहाल की जाए। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाया जाए। दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, MP और छत्तीसगढ़ के पिछले कुछ वर्षों में हुए चुनाव कैंसिल कराकर दोबारा चुनाव कराए जाएं।