
Nepal FLood Update : नेपाल में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। तबाही की वजह से हर तरफ हाहाकार देखा गया। इन सब के बीच शहरी विकास और भवन निर्माण विभाग के शुरुआती आंकड़ों दिए। इन आंकड़ों में यह बताया गया कि इस सैलाब के बाद कितने घर टूटे, कितने पुल और सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए। इसी के साथ नुकसान को लेकर भी अनुमान लगाया गया। मीडिया रिपोर्ट में सामने आए यह आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं।