
22 सितंबर सुबह की बड़ी खबरें: हिमाचल में शादी से वापस आते समय दर्दनाक हादसा, 4 की मौत
22 सितंबर सुबह की बड़ी खबरें: हिमाचल में शादी समारोह से वापस आते समय दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां कुल्लू के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के 4 परिवारों के लिए सदमा लेकर आया। हरिपुर-नागन क्षेत्र में कार दुर्घटना का शिकार हो गई औऱ इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हर तरफ मातम का माहौल देखा जा रहा है।