
भारत के फैसले से नेपाल में टेंशन! 10 अरब रुपए का नुकसान फिर दिल्ली में लगाई हाजिरी
भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक उथल पुथल कई दिनों से देखने को मिल रही है। इस बीच नई दिल्ली में हुई अंतर सरकारी उपसमिति की बैठक में नेपाल ने जूट और स्टील उत्पादकों को आ रही समस्याओं पर बात की। निर्यात में आ रही समस्याओं को हटाने के लिए चर्चा की गई। माना जा रहा है कि इससे नेपाल को बड़ा झटका लग रहा है।