
Nepal Flood Video: नेपाल में बुधवार को आई अचानक बाढ़ (Flash Flood) ने तबाही का ऐसा मंजर दिखाया, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएं। तिब्बत सीमा से लगे इलाकों में भोतेकोशी और त्रिशूली नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ा और मलबे का तेज बहाव नदी किनारे बसे गांवों में घुस गया। सामने आए वीडियो में एक पूरा इलाका कुछ ही सेकंड में बाढ़ और मलबे की चपेट में आता दिखाई देता है।
हिमालय की वादियों में उस दिन सब कुछ सामान्य था, लेकिन अचानक तिब्बत सीमा की ओर से आई एक हिंसक चीख ने सन्नाटे को चीर दिया। भोतेकोशी और त्रिशूली न नदियों में मलबे और गाद का ऐसा भयंकर सैलाब आया जिसने किनारे बसे गांव को संभलने का एक मौका तक नहीं दिया। महज़ कुछ ही सेकंड में पूरा का पूरा गांव जलमग्न होकर मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। वीडियो में पानी के साथ भारी गाद और मलबा तेज रफ्तार से आगे बढ़ता नजर आता है। पुल, सड़कें और गाड़ियां क्षतिग्रस्त या बह गईं, जबकि कई इलाके मोटी गाद के नीचे दब गए। कुछ देर बाद जहां घर और सड़कें थीं, वहां सिर्फ मलबा और कीचड़ दिखाई देता है।
🚨🇳🇵🇨🇳 DEVASTATING FLOODS IN NEPAL & TIBET
At least 392 people have died, while more than 5,000 remain missing after catastrophic flash #floods in the region.
🇳🇵 #Nepal : 389 dead, ~910 missing
🇨🇳 #Tibet : 3 dead, #India : 200 missing, #USA: 65Missing, #Ukraine: 53 Missing,… pic.twitter.com/dp2e4Dcai1— pradhyumn sharma (@pradhyu78651514) August 27, 2026
काठमांडू स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट (ICIMOD) के जलवायु विशेषज्ञों के मुताबिक, इस अचानक बाढ़ की संभावित वजह ग्लेशियर से आया हिमस्खलन हो सकती है। विशेषज्ञों ने बताया कि त्रिशूली नदी के एक स्थान पर महज आधे घंटे में पानी का स्तर करीब 9 मीटर बढ़ गया।
Bright daylight, clear skies, and then suddenly a tsunami like wave crashes into a village. These scenes from Nepal today are beyond horrific. Everything feels like a doomsday scene.95+ people reported killed and 500+ still missing. Prayers for everyone #Nepal 🙏 https://t.co/0aIccVPsd8 pic.twitter.com/zSOXpiA0nK
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) August 26, 2026
इस भीषण आपदा में 1,400 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है, जबकि 392 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। नेपाल के अधिकारियों के मुताबिक दर्जनों पुल तबाह हुए और करीब 40 किलोमीटर सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं, जिससे राहत और बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है।
भारत के विदेश मंत्रालय के अनुसार, नेपाल में 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जबकि 84 भारतीयों को अब तक सुरक्षित बचाया गया है। लापता लोगों में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए श्रद्धालु, त्रिशूली-1 बिजली परियोजना के कर्मचारी और अलग-अलग राज्यों से पहुंचे पर्यटक शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारतीयों का पता लगाने के लिए नेपाल के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क किया जा रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार हिमालय का अस्थिर बर्फीला तंत्र, जिसे पृथ्वी का “तीसरा ध्रुव” भी कहा जाता है, तेजी से चिंता का विषय बन रहा है। जलवायु परिवर्तन से ग्लेशियरों के पिघलने की घटनाएं बढ़ रही हैं। अगस्त 2025 में भी तिब्बत में ग्लेशियल झील के ओवरफ्लो से ऐसी बाढ़ आई थी, जिसमें नौ लोगों की मौत हुई थी और नेपाल-चीन के महत्वपूर्ण ढांचे को नुकसान पहुंचा था।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।