
नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर अचानक आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। इस आपदा में अब तक कम से कम 165 लोगों की मौत हुई है, जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। बाढ़ की तेज धार में पूरे के पूरे गांव बह गए। चश्मदीदों के मुताबिक, भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के तीन जिलों में भारी नुकसान पहुंचाया। सबसे बड़ी बात यह रही कि लोगों को इस बाढ़ के आने की पहले से कोई चेतावनी नहीं मिली। बाढ़ में बचे कई लोगों उस खौफनाक दास्तां को याद कर दहल उठते हैं।
बाढ़ का पानी कुछ ही मिनटों में तेजी से नीचे की ओर बहने लगा। इस दौरान नेपाल के रसुवा, नुवाकोट और धाडिंग जिलों की कई बस्तियां इसकी चपेट में आ गईं और कई जगहों पर घर तथा दूसरी संरचनाएं बह गईं। ज्यादातर इलाकों में बाढ़ का पानी अब उतर चुका है। हालांकि घरों, सड़कों, पुलों और सामुदायिक जगहों पर कई मीटर तक गाद यानी मिट्टी और कीचड़ जमा है। इसकी वजह से राहत, खोज और बचाव अभियान में काफी मुश्किल आ रही है।
जब आपदा की भयावहता सामने आई तो राजेंद्र ढुंगाना और दर्जनों अन्य लोग जान बचाने के लिए पास के जंगल की ओर भागकर शरण ली। कस्टम चेकपॉइंट पर खड़े 300 से ज्यादा वाहन और ट्रक भी बाढ़ के तेज बहाव में बह गए। नेपाल की ओर से बताया गया कि इस भीषण बाढ़ में कम से कम 165 लोगों की मौत हुई है और 823 अन्य लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने बताया कि लापता लोगों में करीब 300 भारतीय नागरिक शामिल हैं। इनमें ज्यादातर लोग मानसरोवर यात्रा पर गए तीर्थयात्री बताए गए हैं। इस घटना ने भारत में भी चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक इस आपदा से प्रभावित क्षेत्र में मौजूद थे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।