
नेपाल में बीते दिनों आई बाढ़ के बाद अब जो हुआ वह किसी चमत्कार से कम नहीं है। यहां सुरंग में फंसे 2 मजदूर जिंदा बाहर निकले। उनके बाहर निकलने के बाद लोग इसे ईश्वरीय चमत्कार ही मान रहे हैं। वहीं लापता अन्य मजदूरों की खोजबीन भी की जा रही है। निकाले गए मजदूरों के त्रिशूली 3ए हाइड्रोपावर स्टेशन में फंसे होने की बात सामने आई है।