
कॉकरोच जनता पार्टी यानी CJP के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। शुक्रवार 23 अक्टूबर को SEM कोर्ट में एक बार फिर इनकी पेशी है। तीनों के मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को भी इनसे पूछताछ की थी। CJP के विरोध प्रदर्शन को लेकर पहले ही काफी विवाद हो चुका है। इसी मामले में पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को भी हिरासत में लिया गया था, हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। दूसरी ओर, लेफ्ट पार्टियों ने दिल्ली में शुक्रवार को फिर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।