
Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य में नाइजीरियाई वायु सेना का एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें सवार सभी 32 लोगों की जान चली गई है। इस भयानक हादसे में 25 यात्री और 7 क्रू मेंबर शामिल थे। बताया जा रहा है कि यह विमान बेनिन सिटी से उड़ान भरकर लागोस जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही अचानक यह आसमान से काल बनकर जमीन पर आ गिरा। हाल के वर्षों में देश में हुई यह सबसे भीषण हवाई दुर्घटनाओं में से एक मानी जा रही है।
विमानन मंत्री फेस्टस केयामो के अनुसार, नाइजीरियाई वायु सेना का यह ATR-42 विमान अपनी नियमित उड़ान पर था। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन सोमवार को ठीक 08:13 GMT पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) यानी एटीसी का इस विमान से अचानक संपर्क टूट गया। रडार से गायब होने के बाद जब खोजबीन शुरू हुई, तो तटीय शहर इग्बोकोडा के पास इस विमान का मलबा बिखरा हुआ मिला। मलबे को देखते ही यह साफ हो गया कि विमान किसी भीषण हादसे का शिकार हो चुका है।
Una aeronave militar que transportaba a 25 pasajeros y siete tripulantes se estrelló cerca de una comunidad local, ubicada en el estado de Ondo, suroeste de #Nigeria, informó un funcionario.
La Fuerza Aérea nigeriana confirmó que la aeronave era un avión bimotor turbohélice y no un helicóptero, como se creía previamente.
La aeronave ATR-42 se encontraba en una misión de rutina desde Benín, una ciudad en el sur de Nigeria, hacia Lagos cuando ocurrió el siniestro, precisó la Fuerza Aérea y añadió que se activó una operación de rescate.
Hasta el momento, no se ha confirmado si hubo víctimas. Medios de comunicación locales y testigos reportaron inicialmente que un helicóptero estuvo involucrado en el incidente
— David de la Paz 戴维 (@daviddelapaz) October 5, 2026
इस दर्दनाक हादसे के बाद नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टिनुबू ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि इस विमान दुर्घटना में कोई भी जीवित नहीं बचा है। राष्ट्रपति ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना पर गहरा दुख जताया है। साथ ही, उन्होंने नाइजीरियाई वायु सेना को कड़े निर्देश दिए हैं कि इस दुर्घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए तुरंत एक गहन जांच बिठाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी खौफनाक घटनाओं को दोबारा होने से रोका जा सके।
Update: 🇳🇬
Rescue helicopters from the Nigerian Air Force and Navy circle over the crash site.
Scattered wreckage is visible on the ground, along with unidentified bodies and items of military clothing. https://t.co/zXbL0ZoSIr
— Terror Alerts (@Terroralerts007) October 5, 2026
इस भीषण दुर्घटना के बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है और हर तरफ इसी बात की चर्चा है कि आखिर आसमान में उड़ते हुए विमान के साथ ऐसा क्या हुआ जो उसने पलभर में इतनी बड़ी तबाही मचा दी। जांच कमेटियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी या फिर मौसम की मार। बहरहाल, इस हादसे ने एक बार फिर से विमानन सुरक्षा और यात्रियों की जान की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।