
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राष्ट्रीय संगठन में कई बड़े फेरदबल किए हैं। उन्होंने अपनी इस नई टीम में 65 लोगों की नई बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया है। इसमें इस केंद्रीय पदाधिकारियों की टीम में अनुभवी, वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्रियों और युवा चेहरों का बेहतरीन संतुलन है। जिसमें कुछ ऐसे नेता भी हैं जो कैम्ब्रिज, स्टैनफोर्ड और ऑक्सफोर्ड से पढ़े हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही 5 सदस्यों की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन...जिन्होंने विदेश की टॉप यूनिवर्सटीस से एजुकेशन प्राप्त की है।
नितिन नवीन की इस 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में काफी हायर एजुकेशन वाले लोग हैं। जिसमें कोई पीएचडी होल्डर है तो कोई बीटेक है। इतना ही नहीं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पीयूष गोयल चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षा में पूरे देश में दूसरी रैंक हासिल कर चुके हैं। तो वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. तारिक मंसूर एम.बी.बी.एस. के साथ सर्जरी में मास्टर (M.S.) हैं।
2. बीजेपी के नए राष्ट्रीय सचिव डॉ. संदीप पाठक: दूसरे नंबर बात करते हैं बीजेपी के युवा नेता संदीप पाटक की जो काफी पढ़े लिखे हैं। उन्होंने दुनिया की मशहूर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से केमिकल साइंस में पीएचडी की है।
3. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. तारिक मंसूर : नितिन नवीन की टिम में तारिक मंसूर एम.बी.बी.एस. के साथ सर्जरी में मास्टर (M.S.) हैं और इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ सर्जन्स के फेलो भी रहे हैं।
4. बैजयंत जय पांडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: मिशिगन टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (यूएसए) से इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट इन कम्युनिकेशंस
5. पीयूष गोयल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष : गोयल मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी हैं। उनकी गिनती सबसे कामयाब मिनिस्टरों में होती है। एजुकेशन की बात करें तो उन्होेंने चार्टर्ड अकाउंटेंट (ऑल इंडिया रैंक 2), बी.कॉम और मुंबई विश्वविद्यालय से एलएलबी (यूनिवर्सिटी रैंक 2) प्राप्त की हुई है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।