बिहार को मिलेगा अब नया मुख्यमंत्री-रेस में 3 नाम, नीतीश कुमार को मिला 'दिल्ली का टिकट'

Published : Mar 05, 2026, 12:11 PM IST

Who Bihar Next New CM : नीतीश कुमार के राज्यसभा जा रहे हैं। अब चर्चा है कि आखिर वो कौन नेता होगा, जिसे बिहार का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। इस रेस में बीजेपी के तीन बड़े नेताओं के नाम चल रहे हैं। जिनकी चर्चा पटना से दिल्ली तक है। 

PREV
14

नीतीश कुमार के बाद कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्र?

नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, यह ऐलान उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए कर दिया है। लेकिन अब पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी गलियारों में यही चर्चा है कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा। नीतीश के बाद किसे सूबे की सियासत की चाबी मिलेगी। ऐसी स्थिति में एनडीए को मुख्यमंत्री पद के लिए ऐसा नेता का चुनाव करना पड़ेगा, जो राजनीति मजा हुआ खिलाड़ी हो और पूरे बिहार में जिसकी पकड़ के साथ साथ लोकप्रिय हो। तो आइए जानते हैं वो कौन-कौन नेता हैं जो सीएम की रेस में सबसे आगे हैं।

24

सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के सीएम?

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी राज्य के मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे चल रहे हैं। उनकी दावेदारी पार्टी से लेकर कार्यकर्ताओं तक में मजबूत मानी जा रही है। वह वर्तमान में बिहार बीजेपी विधायक दल के नेता भी हैं। साथ ही उनके पास वित्त, स्वास्थ्य, शहरी विकास और गृह जैसे अहम विभाग हैं

34

विजय कुमार सिन्हा बन सकते हैं बिहार के सीएम?

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री की रेस में दूसरा सबसे बड़ा चेहरा राज्य के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा हैं। जिनकी दाबेदारी भी बीजेपी में मजबूत मानी जा रही है। वह खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। सिन्हा अपनी आक्रामक शैली के लिए जाने जाते हैं। जो भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हैं। विजय कुमार सिन्हा 2005 से लखीसराय से विधायक हैं। 2020 से 2022 तक विधानसभा अध्यक्ष और फिर नेता प्रतिपक्ष रहे। उन्हें बिहार की राजनीति गांव से लेकर शहर तक का लंबा अनुभव है।

44

नित्यानंद राय बनेंगे बिहार के सीएम?

बिहार के सीएम की रेस में नित्यानंद राय नाम भी सबसे आगे चल रहा है। नित्यानंद वर्तमान में केंद्र सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके साथ ही वह लोकसभा सांसद के साथ साथ विधायक भी रह चुके हैं। वह अमित शाह के करीबी भी माने जाते हैं। अमित शाह कई बार कह भी चुके हैं कि नित्यानंद राय को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। अब किसी राज्य का मुखिया बना दें तो ये भी बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories