Noida Airport: जेवर एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स, देखें आपकी सिटी लिस्ट में है या नहीं?

Published : Mar 28, 2026, 05:07 PM IST
Noida Airport

सार

Jevar Airport Flights: दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी के लोगों के लिए अब मुंबई, गोवा या बेंगलुरु जाना बेहद आसान होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का आज उद्घाटन किया। पहले फेज में 12 बड़े शहरों के लिए सीधी फ्लाइट्स मिलेंगी। जानिए ये शहर कौन-कौन से हैं... 

Noida Airport Flights: पश्चिमी यूपी और दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) का उद्घाटन कर दिया है। अब आपको फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली (IGI) एयरपोर्ट की लंबी लाइनों और घंटों के जाम में फंसने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जेवर एयरपोर्ट के शुरू होते ही न सिर्फ आपका समय बचेगा, बल्कि किराए में भी भारी गिरावट आने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस एयरपोर्ट से किन शहरों के लिए फ्लाइट पकड़ सकते हैं और इनमें आपकी सिटी शामिल है या नहीं?

पहले फेज में इन 12 शहरों के लिए उड़ान

एयरपोर्ट प्रशासन ने शुरुआत में उन शहरों को चुना है, जहां सबसे ज्यादा लोग जाते हैं। पहले फेज में जेवर से जिन 12 बड़े शहरों के लिए सीधी फ्लाइट मिलेगी, उनमें मेट्रो सिटीज मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और पुणे शामिल हैं। इनके अलावा अहमदाबाद, लखनऊ, पटना, जयपुर, चंडीगढ़ और छुट्टियां मनाने वालों का पसंदीदा गोवा के लिए फ्लाइट्स ले सकेंगे।

विदेश जाने के लिए भी फ्लाइट्स

घरेलू उड़ानों के सफल होने के तुरंत बाद यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी शुरू होंगी। अधिकारियों की मानें तो सबसे पहले खाड़ी देशों (Gulf), दक्षिण-पूर्व एशिया और यूरोप के देशों को प्रॉयरिटी दी जाएगी। इस पर भी तेजी से काम चल रहा है।

जेवर एयपोर्ट से कब से शुरू होंगी फ्लाइट्स?

एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, मई 2026 से यहाँ से कमर्शियल फ्लाइट्स टेक-ऑफ कर सकती हैं। फिलहाल इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयरलाइंस के साथ डील हो चुकी है। एयरपोर्ट पर चेक-इन काउंटर्स बन गए हैं और स्टाफ ने ट्रायल भी शुरू कर दिया है।

जेवर एयरपोर्ट की 3 सबसे बड़ी खूबियां

एशिया का नंबर-1: सभी फेज पूरे होने के बाद एयरपोर्ट करीब 52 स्क्वायर किलोमीटर का होगा, जो चीन के बीजिंग एयरपोर्ट (47 sq km) से भी बड़ा है।

20 मिनट में बोर्डिंग: यहां सबसे खास बात यह है कि एयरपोर्ट के अंदर जाने के 20 मिनट के भीतर आप बोर्डिंग गेट तक पहुंच जाएंगे। यानी लंबी वेटिंग का झंझट खत्म हो जाएगी।

स्मार्ट कनेक्टिविटी: इसे सीधे मेट्रो, एक्सप्रेसवे और रेल नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है, ताकि आप अपने घर से सीधे एयरपोर्ट तक बिना किसी रुकावट के पहुंच सकें।

इसे भी पढ़ें- Noida Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नए लोगो में सारस, विकास + विरासत का बड़ा मैसेज

इसे भी पढ़ें- अंदर से ऐसा दिखता है Noida International Airport, 7 तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे हैरान!

PREV

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Uber ऑटो वाले ने बीच रास्ते में रुकवाई राइड, पैसेंजर से बोला- 'दारू दिला दो'-Video Viral
अब बिना गोली चलाए ट्रेनिंग! T-90 टैंक के लिए AI आधारित गनरी सिमुलेटर खरीदेगी भारतीय सेना