
नोएडा के सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल में एक महिला पर स्टोर से घी और तेल चोरी करने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सिक्योरिटी टीम महिला को पकड़कर मॉल के अंदर ले जाती दिखाई दे रही है। महिला मोबाइल से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ मॉल में शॉपिंग करने आई थी। आरोप है कि उसने एक स्टोर से 1 किलो घी का डिब्बा और 1 किलो तेल की बोतल अपने बैग में रख ली और बिना पेमेंट किए स्टोर से बाहर निकल गई।
बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने के बाद महिला ने घी और तेल का बिल चुका दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई और मामला शांत हो गया। यह पूरा मामला नोएडा के सेक्टर-20 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
Look at this woman, she seems like a thief from somewhere!!
She has committed theft four times from DLF Mall in Noida within one month........ https://t.co/17w2QMsjaK
— Monojit Sinha (@MonojitSinha11) October 5, 2026
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।