नोएडा में संग्राम : सैलरी इंक्रीमेंट पर हिंसक हुए कर्मचारी, 10 तस्वीरों में देखिए हालात बेकाबू

Published : Apr 13, 2026, 12:31 PM IST

Noida Violence Employees Protest : नोएडा में प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का सैलरी बढ़ाने को लेकर चल रहा प्रदर्शन अब हिंसक हो गया है। शुरुआत फेज-2 के इंडस्ट्रियल एरिया से हुई थी, लेकिन अब यह आंदोलन कई सेक्टरों तक फैल गया है।

PREV
110

नोएडा में बवाल

उत्तर प्रदेश के शहर और दिल्ली एनसीआर के नोएडा में जारी प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों का सैलरी बढ़ाने को लेकर धरना प्रदर्शन अब हिंसक हो गया है। जब उनकी मांगों को पू्रा नहीं किया गया तो सोमवार सुबह कर्मचारी उग्र हो गए। जगह जगह तोड़फोड़ की और आगजनी पर उतर आए।

210

कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर

जब हालात बिगड़ने लगे तो कई थानों की पुलिस फोर्स मोर्चा संभालने को मौके पर पहुंची। पुलिस ने कर्मचारियों को रोकने की कोशिश की तो वह उनके सामने ही कई जगह तोड़फोड़ और आगजनी करने लगे।

310

नोएडा में पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

आखिर में पुलिस को हिंसा रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, तब कहीं जाकर भीड़ इधर-उधर भागी। लेकिन वह तब भी नहीं माने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। फिलहाल कर्मचारियों को समझाने की कोशिशें की जा रही हैं।

410

नोएडा में इंडस्ट्रियल एरिया के हालात बुरे

बता दें कि यह धरना सबसे पहले नोएडा का फेज-2 इलाका इंडस्ट्रियल एरिया में शुरू हुआ था। लेकिन अब सैकड़ों कर्मचारी नोएडा के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं। सेक्टर 1, 15 और 62 में सड़क पर बैठकर कंपनियों के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है।

510

नोएडा में चौंक-चौराहों पर लंबा जाम

सोमवार का दिन, ऐसे में कई चौंक-चौराहों पर लंबा जाम लगा हुआ है। लोगों को ऑफिस आने जाने में परेशानी हो रही है। क्योंकि यह लोग सड़क पर बैठकर विरोध जो कर रहे हैं।

610

पुलिस की गाड़ी को ही तोड़ डाला

इस तस्वीर में देखिए जब पुलिस ने कर्चमारियों को हिंसा करने से रोका तो वह इतने उग्र हो गए कि पुलिसवालों की गाड़ी को ही पलटा दिया। उसके शीशे तोड़ दिए।

710

नोएडा की इन कंपनियों के कर्मचारी हैं नाराज

बता दें कि यह धरना तीन दिन पहले नोएडा का फेज-2 इलाका इंडस्ट्रियल एरिया से शुरु हुआ था। जहां मदरसन, ऋचा ग्लोबल, रेनबो, पैरामाउंट, एसएनडी और अनुभव कंपनियों के कर्मचारी सैलरी बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसको लेकर वह करीब 500 से ज्यादा कर्मचारी मदरसन कंपनी के बाहर जुटे थे। लेकिन अब यह संख्या हजारों में पहुंच गई है।

810

कंपनियों ने कई अहम फैसले लिए

हालांकि कर्मचारियों के साथ बैठक करके उनके हित में कंपनियों ने कई फैसले लिए हैं। जैंसे-हर महीने की 10 तारीख तक वेतन का एकमुश्त भुगतान कर दिया जाएगा। कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाएगा। वर्कप्लेस पर यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति गठित की जाएगी। इसकी अध्यक्ष महिला ही होगी।

910

कर्मचारियों ने सरकार ने की अपील

वहीं प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने सभी लोगों से अपील करूंगा कि वो शांति बनाए रखें। उग्र नहीं हों, उनकी जो भी मांगे हैं उनको बैठकर निपटाया जा सकता है। किसी के बहकावे में न आएं। कोई दिक्कत है तो सरकार के साथ बैठें और सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करेगी।

1010

देखिए नोएडा की भयानक तस्वीर

इस तस्वीर में देखिए हिंसक हुए कर्मचारियों ने एक जीप को आग लगाकर पूरी तरह जला डाला। वहीं कर्मचारियों ने सड़क ब्लॉक कर दी है। रास्ते से किसी को भी आने-जाने नहीं दे रहे हैं।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories